×

JEE Main Admit Card 2023: जल्द जारी होगा जेईई मेन एडमिट कार्ड, इस डेट से होगा एग्जाम

JEE Main Admit Card 2023: जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे NTA JEE की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 15 Jan 2023 11:51 AM GMT
JEE Main Admit Card 2023
X

JEE Main Admit Card 2023 (Social Media)

JEE Main Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकती है। NTA JEE हॉल टिकट जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी होने वाला है। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे NTA JEE की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहले सेशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को देश भर में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

दो शिफ्ट में आयोजित होगा एग्जाम

आपको बता दें करेक्शन विंडो बीते दिन यानी 14 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जेईई मेन एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर और अन्य विवरणों के नवीनतम अपडेट के लिए नीचे देखें। जेईई मेन 2023 अगले शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए 02 (दो) सत्रों में आयोजित किया जाएगा। इस प्रकार उम्मीदवारों को निम्न लाभ होगा।

ऐसे मिलेगा बेहतर स्कोर

इससे उम्मीदवारों को एग्जाम में स्कोर सुधार करने के लिए दो अवसर मिलेंगे यदि वे पहले प्रयास में बेहतर नहीं कर पाते है तो उनके लिए दूसरे ऑप्शन भी होंगे। फर्स्ट अटेम्पट में छात्रों को परीक्षा देने का अनुभव मिलेगा जिससे उन्हें अपनी गलतियों का पता चलेगा। इसके बाद जिसे वे दूसरी प्रयास में सुधार कर सकते हैं। इससे आपको एक साल साल बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। उम्मीदवार को दोनों सेशन में शामिल होने की जरूरत नहीं है। हालांकि, यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक सेशन में उपस्थित होता है तो मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए उसके जेईई मेन 2023 एनटीए स्कोर पर विचार किया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story