×

JEE Mains Result 2022: जल्द घोषित होगा जेईई मेन्स 2022 का परिणाम, यहाँ देखें सबसे पहले रिजल्ट

JEE Mains Result 2022: परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा। आपको बता दें कि एनटीए द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2022 सेशन 2 की आंसर की पहले ही जारी कर दी है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 6 Aug 2022 12:28 PM GMT
ee mains result 2022 jee preparation jee cut off mark jee result
X

JEE Mains Result 2022 (Social Media)

JEE Mains Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) आज यानी 06 अगस्त, 2022 को जल्द ही जेईई मेन्स सेशन 2 का परिणाम जारी कर सकती हैं। परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा। आपको बता दें कि एनटीए द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2022 सेशन 2 की आंसर की पहले ही जारी कर दी है।

JEE Mains Result 2022: 6 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी जेईई मेन 2022 की परीक्षा

एजेंसी ने 3 अगस्त को जेईई मेन्स सेशन 2 के लिए पेपर 1, पेपर 2 ए और पेपर 2 बी के लिए अनंतिम आंसर की पब्लिश की। जेईई मेन्स 2022 सेशन 2 की परीक्षा 25 जुलाई से 30 जुलाई तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस 2022 का रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त को सुबह 10 बजे से होगा। सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स 2022 के परिणाम 6 अगस्त या 7 अगस्त को जारी होने की उम्मीद है। इस साल 6 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई मेन्स 2022 सेशन 2 में परीक्षा के लिए भाग लिया था, जो 30 जुलाई को समाप्त हुई थी।

JEE Mains Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

1. उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. होम पेज पर उपलब्ध 'JEE Mains Result Session 2' लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story