×

JEECUP Counselling 2022 Round 4: 25 सितंबर से शुरू होगा जेईईसीयूपी की काउंसलिंग प्रक्रिया

JEECUP Counselling 2022 Round 4: उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 24 Sep 2022 2:33 PM GMT
jeecup counselling 2022 registration for round 4 starts on 25 september
X

 jeecup counselling 2022 registration for round 4 starts on 25 september (Social Media)

JEECUP Counselling 2022 Round 4: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP 2022) चौथे चरण के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू करेगा। उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि चौथे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 26 सितंबर को समाप्त होगी। जबकि सीट अलॉटमेंट की परिणाम 27 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने जिला सहायता केंद्रों पर चौथे चरण के लिए दस्तावेज़ सत्यापन कार्य 28 सितंबर से 30 सितंबर के बीच शाम 5 बजे तक करा सकेंगे।

JEECUP Counselling 2022 Round 4 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • चौथे चरण के लिए पंजीकरण करने की तिथि - 25 सितंबर, 2022
  • पंजीकरण करने की अंतिम तिथि - 26 सितंबर, 2022
  • च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की तिथि - 25 - 26 सितंबर, 2022
  • चौथे चरण के लिए 4 सीट अलॉटमेंट की तिथि - 27 सितंबर, 2022
  • दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि - 28 - 30 सितंबर, 2022
  • शुल्क जमा करने की तिथि - 28 - 30 सितंबर, 2022
  • पाचवें चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 28 सितंबर, 2022

JEECUP Counselling 2022 Round 4 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • उम्मीदवार सबसे पहले जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर राउंड 4 के लिए रजिस्टर करें।
  • अब अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म भरे और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड करे और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की कॉपी अपने पास रखें।

इतने चरण में होगी काउंसलिंग

गौरतलब है कि JEECUP काउंसलिंग प्रक्रिया पंजीकरण के साथ शुरू होती है, फिर विकल्प भरना, काउंसलिंग शुल्क का भुगतान, दस्तावेज़ सत्यापन और फिर सीट अलॉटमेट प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम हिस्सा होता है। आपको बता दें कि JEECUP 2022 में कुल आठ काउंसलिंग राउंड होंगे। जिन लोगों को पिछले राउंड में सीट नहीं मिली थी, उन्हें उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए और अगले चरण में प्रयास करना चाहिए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story