×

JMI Admissions 2022: जामिया में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज, 29 सितंबर से शुरू होगा एडमिशन

JMI Admissions 2022: मेरिट लिस्ट जामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in और jmi ac.in पर जारी की जाएगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 26 Sep 2022 9:47 AM GMT
JMI Admissions 2022 first merit list released today and admission process begins on 29 september
X

JMI Admissions 2022 first merit list released today and admission process begins on 29 september (Social Media)

JMI Admissions 2022: स्नातक प्रवेश के लिए जामिया विश्वविद्यालय में प्रवेश 2022 चल रहा है। यूजीसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जामिया मिलिया इस्लामिया में सीयूईटी 2022 के जरिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पहली मेरिट लिस्ट आज जारी होने की उम्मीद है। मेरिट लिस्ट जामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in और jmi ac.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार अपना सीयूईटी स्कोर ऐप्लीकेशन विंडो के माध्यम से सबमिट कर सकते है, जिसे छात्रों के लिए एक बार फिर से खोल दिया गया है। उम्मीदवार 30 सितंबर तक अपना सीयूईटी ग्रजेएशन स्कोर और इसी से संबंधित जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि CUET 2022 रिजल्ट की अंतिम रैंक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट बनाते समय जामिया मिलिया इस्लामिया की मुस्लिम अल्पसंख्यक नीति और योग्यता को ध्यान में रखा जाएगा।

JMI Admissions 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

  • फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 26 सितंबर 2022
  • फर्स्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश होने की तिथि - 29 सितंबर 1 अक्टूबर, 2022
  • दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि- 6 अक्टूबर 2022
  • दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश होने की तिथि - 10 से 12 अक्टूबर, 2022
  • तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि- 17 अक्टूबर 2022
  • तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश होने की तिथि - 20 से 21 अक्टूबर, 2022
  • चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 26 अक्टूबर 2022
  • चौथी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश होने की तिथि- 28 से 31 अक्टूबर, 2022

JMI Admissions 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले जामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in पर जाएं।
  • अब "Click here to apply for UG (CUET course) (session 2022-23)" के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर 'New Registrations' टैब पर टैप करें।
  • सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अब, आवेदन पत्र जमा करें और संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story