×

JMI में सिविल सर्विस ओरिएंटेशन क्लास 1 दिसंबर से शुरू

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)में 1 दिसंबर को सिविल सर्विस कोचिंग के सेलेक्टेड स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन क्लास आयोजित होगी। इस दौरान चयनित 200 छात्रों को क्लासेस और सब्जेक्ट्स आदि से संबंधित जानकारी मिलेगी।

priyankajoshi
Published on: 25 Nov 2016 11:52 AM GMT
JMI में सिविल सर्विस ओरिएंटेशन क्लास 1 दिसंबर से शुरू
X

नई दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में 1 दिसंबर को सिविल सर्विस कोचिंग के सेलेक्टेड स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन क्लास आयोजित होगी। इस दौरान चयनित 200 छात्रों को क्लासेस और सब्जेक्ट्स आदि से संबंधित जानकारी मिलेगी।

1 दिसंबर से क्लासेस शुरू

-जामिया मैनेजमेंट के अनुसार, जामिया की रेजीडेंशियल कोचिंग अकेडमी सिविल सर्विस के लिए फ्री में कोचिंग करवाती है।

-इसके तहत सिविल सर्विस के लिए प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की 1 दिसंबर से क्लासेस शुरू होगी।

-फिलहाल 73 सेलेक्टेड को हॉस्टल सीट अलॉट हो चुकी है।

हॉस्टल सीट लेना अनिवार्य

-नौ दिसंबर को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की मुख्य परीक्षा है।

-जबकि जिन छात्रों को पहले ही हॉस्टल सीट मिल चुकी है, उन्हें 14 से 18 दिसंबर के बीच हॉस्टल सीट लेनी अनिवार्य है।

-यदि इस समय के बीच कोई छात्र हॉस्टल सीट कंफर्म नहीं करता है तो फिर उसकी सीट वेटिंग लिस्ट के अगले छात्र को अलॉट होगी।

-वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को 21 दिसंबर को रेजीडेंशियल कोचिंग अकेडमी में आकर रिपोर्ट करना होगा।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story