×

JNU में 13 साल बाद बढ़ी एंट्रेंस एग्जाम फीस, 27 पर्सेंट की हुई बढ़ोतरी

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एंट्रेंस एग्जाम की फीस बढ़ा दी गई है। एडमिशन की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स अब एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए अधिक खर्च करना होगा। आगामी शिक्षण सत्र से शुल्क में 27 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई है।

priyankajoshi
Published on: 23 Jan 2017 8:42 AM GMT
JNU में 13 साल बाद बढ़ी एंट्रेंस एग्जाम फीस, 27 पर्सेंट की हुई बढ़ोतरी
X

नई दिल्‍ली : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने एंट्रेंस एग्जाम की फीस बढ़ा दी गई है। एडमिशन की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स अब एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए अधिक खर्च करना होगा। आगामी शिक्षण सत्र से शुल्क में 27 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी गई है।

यूनिवर्सिटी के परीक्षा प्रवेश विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में अकादमिक परिषद की हाल ही में हुई बैठक में फैसला किया गया जिसके बाद कार्यकारी परिषद की बैठक हुई।

क्या कहा अधिकारी ने?

-एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले 2003 में एंट्रेंस एग्जाम का शुल्क में बदलाव किया गया।

-यह आवेदन शुल्क अब 13 साल बाद बढ़ाया गया है।

-जनरल कैटेगरी, ओबीसी और विदेशी छात्रों को नए शुल्क ढांचे के अनुसार फीस देनी होगी।

-एससी-एसटी, शारीरिक रूप से विकलांग और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) कैंडिडेट्स के लिए फीस में बढ़ोतरी लागू नहीं होगी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story