×

JNU PG Admission 2022: आज जारी होगा जेएनयू पीजी 2nd मेरिट लिस्ट

JNU PG Admission 2022: पाजी कार्यक्रमों के लिए जेएनयू मेरिट लिस्ट यनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपनी सीट लॉक कर सकेंगे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 8 Nov 2022 6:33 AM GMT
JNU PG Admission 2022 2nd merit list released today
X

JNU PG Admission 2022 2nd merit list released today (Social Media) 

JNU PG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) आज यानी 8 नवंबर को दूसरी पीजी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड लॉग इन करके जेएनयू सेकेंड पीजी मेरिट लिस्ट 2022 की जांच कर सकते हैं। पाजी कार्यक्रमों के लिए जेएनयू मेरिट लिस्ट यनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर उपलब्ध होगी।

उम्मीदवार 10 नवंबर तक अपनी सीट लॉक कर सकेंगे। आपको बता दें कि जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2 नवंबर को जारी की गई थी। जेएनयू तीसरी और सुपरन्यूमरी सीट 13 नवंबर को जारी करेगा जबकि पीजी की कक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होने के आसार है।

JNU PG 2nd merit list: ऐसे करे चेक

  • छात्र सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  • पीजी प्रवेश के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए मेरिट सूची को डाउनलोड करे।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2022 परीक्षा 1 सितंबर से 12 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद लिंक यहां अपडेट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story