JNU PG Merit List 2023: जल्द जारी होगा जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट, ऐसे देखें सूची

JNU PG Merit List 2023: जिन उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश के लिए आवेदन किया है और अपनी ऑनलाइन प्रिफरेंस भरा हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट की जांच कर सकेंगे।

Durgesh Bhatt
Published on: 17 Aug 2023 11:00 AM GMT
JNU PG Merit List 2023: जल्द जारी होगा जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट, ऐसे देखें सूची
X
JNU PG Merit List 2023 (Pic: Social Media)

JNU PG Merit List 2023: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय आज यानी 17 अगस्त को जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2023 (JNU PG Merit List 2023) जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश के लिए आवेदन किया है और अपनी ऑनलाइन प्रिफरेंस भरा हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट लिस्ट की जांच कर सकेंगे। पीजी प्रवेश के अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को 17 से 21 अगस्त के बीच नामांकन पूर्व पंजीकरण पूरा करना, स्लॉट बुक करना और शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।

इस बीच, उम्मीदवार जेएनयू पीजी 2023 (JNU PG 2023) पहली मेरिट लिस्ट को ऑनलाइन डाउनलोड करने और जांचने के लिए नीचे दी गई स्टेप टू स्टेप प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसे चेक करने के लिए एक डायरेक्ट लिंक दिया जाएगा।

JNU PG First Merit List 2023 ऐसे करें डाउनलोड़

Step 1. छात्र सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।

Step 2. अब होमपेज पर उपलब्ध जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

Step 3. फिर जेएनयू पीजी फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2023 आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

Step 4. मेरिट लिस्ट में अपनी रैंक चेक करें।

Step 5. अंत में इसे डाउनलोड करे और आगे की जरूरतों के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंटआउट लें।

इस डेट से शुरू होगा डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 1 सितंबर से विदेशी भाषाओं में एमए पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच करेगा। हालाँकि, अन्य पाठ्यक्रमों के लिए वेरीफिकेशन प्रक्रिया 4, 5, 6, 8, 11, 12 और 13 सितंबर 2023 को किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य विवरण और जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story