×

JNU UG Classes 2022: जल्द शुरू होंगे जेएनयू की यूजी क्लासेस

JNU UG Classes 2022: CUET योग्य उम्मीदवारों के लिए अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया पहले से ही जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 1 Oct 2022 2:26 PM GMT
JNU UG Classes 2022 first semester classes to commence soon
X

JNU UG Classes 2022 first semester classes to commence soon (Social Media)

JNU UG Classes 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जल्द ही स्नातक छात्रों के पहले सेमेस्टर के लिए कक्षाएं शुरू करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही शेड्यूल जारी करेगा। हालांकि CUET योग्य उम्मीदवारों के लिए अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया पहले से ही जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने CUET क्वालिफाई किया था, उन्हें अपने स्कोर को प्रवेश पोर्टल पर अपलोड करना होगा, तभी वे पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे। अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र भरते समय आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

JNU UG Classes 2022 से संबंधित अहम तिथियां

  • पंजीकरण प्रक्रिया - 27 सितंबर, 2022
  • आवेदन पत्र की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर, 2022
  • पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 17 अक्टूबर 2022
  • शुल्क भुगतान करने की तिथि - 17 से 29 अक्टूबर, 2022
  • दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि - 22 अक्टूबर 2022
  • सीट लॉक करने की अंतिम तिथि - 22 से 24 अक्टूबर, 2022

इतने सीटों पर होगा एडमिशन

गौरतलब है कि उम्मीदवार 12 अक्टूबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने में देरी न करें। विश्वविद्यालय में कुल 10 यूजी पाठ्यक्रम हैं और अधिकतम पाठ्यक्रम विदेशी भाषाओं में बीए (ऑनर्स) में उपलब्ध हैं और उम्मीदवारों के लिए कुल 342 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story