TRENDING TAGS :
COP27: BBAU एलुमनाई विकास यादव का COY और COP27 के लिए हुआ चयन
COP27: मिश्र में कांफ्रेंस ऑफ़ यूथ और कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज की मीटिंग होनी है जिसमें लखनऊ के विकास यादव का चयन बतौर डेलिगेट हुआ है
BBAU Alumni Vikas Yadav selected for COY and COP27
COP27: नवम्बर, 2022 को मिस्र में कांफ्रेंस ऑफ़ यूथ और कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज की मीटिंग होनी है, जिसमें लखनऊ के विकास यादव का चयन बतौर डेलिगेट हुआ है| इसके पहले सितम्बर महीने में गुजरात में संपन्न हुई LCOY में भी विकास यादव बतौर डेलिगेट शामिल हुए थे |
COY मिस्र के शर्म अल शेख शहर में 2 नवम्बर, 2022 से 5 नवम्बर, 2022 में होनी है। उसके अलावा COP27, 6 नवम्बर, 2022 से 18 नवम्बर के बीच में शर्म अल शेख शहर में होगी | जिसमें विकास YOUNGO का प्रतिनिधित्व करेंगे | कांफ्रेंस के दौरान विकास विभिन्न प्रकार के कार्यक्रर्मों और डिबेट का भी हिस्सा रहेंगे | जहाँ वह क्लाइमेट चेंज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे | विकास यादव वॉयसेस फॉर सस्टेनबल डेवलपमेंट नाम से एक संस्था/ग्रुप चलाते हैं जिसके माध्यम से किसानों और युवाओं को जोड़कर पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलमेंट की मुहिम को आगे बढ़ाना चाहते है।
हाल फ़िलहाल में विकास यादव ने इस पहल से हज़ारों की संख्या में किसानों को जोड़कर जैविक खेती के प्रति उन्हें प्रेरित किया। और किसानों द्वारा उगाई गई फसलों को प्रोसेस कराकर विभिन्न कंपनियों को और कन्सल्टेंसी को देकर उन्हें जैविक उपादकों में तब्दील किया। ताकि प्रकृति और मानव सेहत पर इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल सकें ।
विकास यादव लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। यादव बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के एलुमनाई हैं। विकास यादव ने यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग से परास्नातक की डिग्री हासिल की और अब यूनाइटेड नेशन की संस्थाओं के साथ काम करने के अलावा धरातल पर भी पर्यावरण संरक्षण में लिए निरंतर कार्यरत हैं। इससे पहले भी विकास COP24 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जब उन्होंने व उनकी टीम में शामिल दीपिका, निखिल व उनके अन्य सहपाठियों ने मिलकर क्लाइमेट चेंज पर लघु फिल्म बनाई थी |
फ़िल्म का थींम था ग्रीन एंड क्लाइमेट फ्रेंडली जॉब्स और फ़िल्म का शीर्षक था स्टेप फॉरवर्ड बी ईकोग्रीन, गो ग्रीन। विकास यादव का चयन COP26 में भी हुआ था लेकिन कुछ निजी कारणों से नहीं जा पाए थे और उन्होंने वर्चुअल मोड के माध्यम से उसमें सिरकत की थी | वर्तमान में विकास यादव एक क्लाइमेट अधिवक्ता और क्लाइमेट रिपोर्टर हैं। वे पर्यावरण से जुड़े मुद्दों और क्लाइमेट चेंज की स्टोरीज पर लघु फिल्म बनाते हैं | उसके अलावा विकास यूएन की संस्था UNFCCC के साथ जुड़कर भी कार्य कर रहे हैं। YOUNGO के कोर टीम मेंबर्स के साथ साथ उनके विभिन्न ग्रुप में सक्रीय भूमिका में हैं |
विकास SDGs के अलावा क्लाइमेट आंत्रप्रेन्योर और ग्रीन इनिशिएटिव पर भी कार्य करते हैं। जिसके लिए उन्हें यूएन की तरफ से सराहा गया, और COP तथा COY में बतौर डेलीगेट उपस्थित होने का न्योता दिया गया है।