×

अगले साल आयोजित होगा लखनऊ महोत्सव, जानें क्या हैं वजह

हर साल 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक राजधानी में मनाया जाने वाला लखनऊ महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर में नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। अब यह आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा।

priyankajoshi
Published on: 28 Oct 2017 1:34 PM GMT
अगले साल आयोजित होगा लखनऊ महोत्सव, जानें क्या हैं वजह
X

लखनऊ: हर साल 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक राजधानी में मनाया जाने वाला लखनऊ महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि नवंबर में नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषित हो चुकी है। अब यह आयोजन अगले साल फरवरी में किया जाएगा।

22 नवंबर से 1 दिसंबर तक उपलब्ध नहीं हो पाएगी सुरक्षा

तीन चरण में होने वाले नगर निकाय चुनाव के चलते 22 नवंबर से 01 दिसंबर 2017 तक पुलिस बल को लखनऊ सहित आसपास के जिलों में तैनात किया जाएगा। इस कारण पुलिस विभाग ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब महोत्सव फरवरी में होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है प्रयास किया जा रहा है कि सांस्कृतिक कार्यक्रम पहले से घोषित कलाकारों से ही कराएं जाएं।

क्या कहा डिएम ने?

लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के चलते लखनऊ महोत्सव की तिथि अगले साल फरवरी कर दी गई है। लखनऊ महोत्सव समिति से फरवरी में शिल्पकारों की उपलब्धता देखने को कहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के प्रतिष्ठित शिल्पकार भाग लेते हैं।

दिसंबर के मध्य या जनवरी में हो सकता है महोत्सव

लखनऊ जिला प्रशासन ने इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस बार का लखनऊ महोत्सव फरवरी महीने तक के लिए टाल दिया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक लखनऊ महोत्सव वैसे दिसंबर के मध्य या जनवरी में भी होने की संभावना है।

लेकिन ठंड के इन महीनों में आईएएस अधिकारी और पीसीएस अधिकारी अधिकतर विदेशों या गैर राज्यों में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। फरवरी तक महोत्सव के टालने की यह भी एक वजह हो सकती है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story