×

MP Colleges Direct Admission 2022: मध्य प्रदेश के कॉलेजों में 4 लाख सीटें हैं खाली, अब ऐसे मिलेगा एडमिशन

MP Colleges Direct Admission 2022: मध्य प्रदेश के कॉलेजों में में इस साल दाखिला प्रक्रिया काफी सुस्त है। डेढ़ महीने गुजरने के बाद भी प्रदेश के कॉलेजों में कुल 4 लाख सीट खाली हैं।

aman
Written By aman
Published on: 30 Jun 2022 9:03 AM GMT
madhya pradesh college admission 2022 around 4 lakh seats are lying vacant in mp colleges see details
X

MP Colleges Direct Admission 2022 : देश की हृदयस्थली कहे जाने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कॉलेजों में इस साल दाखिला (MP College Admission 2022) लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में भारी कमी देखी जा रही है। एडमिशन प्रोसेस के करीब डेढ़ महीने गुजरने के बाद भी प्रदेश के कॉलेजों में कुल 4 लाख सीट खाली हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के कॉलेजों में कुल 6 लाख सीट हैं, जिनमें अभी तक मात्र दो लाख पर ही अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है।

बड़ी संख्या में इन खाली पड़े सीटों को भरने के लिए मध्य प्रदेश हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट (MP Higher Education Department) की तरफ से मशक्त जारी है। अब कहा जा रहा है कि इन रिक्त सीटों को सीधे दाखिला के जरिये (MP Colleges Direct Admission 2022) भरा जाएगा। कॉलेजों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

राजधानी भोपाल का तो और भी बुरा हाल

जानकारी के अनुसार, कमोबेश यही हालत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के कॉलेजों का भी है। राजधानी के कई कॉलेजों में अभी भी बहुत सी सीटें खाली हैं। आंकड़ों की मानें तो भोपाल के कॉलेजों में अब तक मात्र 40 फीसदी सीटें ही भरी हैं। इन्हीं हालात के मद्देनजर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग (Madhya Pradesh Higher Education Department) ने फैसला किया है कि अब सीधे कॉलेज स्तर पर ही छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।

दाखिले का अगला दौर कब से?

बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश के कॉलेजों में एडमिशन का चौथा दौर आगामी 15 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसके बाद बची सीटों पर सीधे प्रवेश (Direct Admission In MP College) दिया जाएगा। मध्य प्रदेश का उच्च शिक्षा विभाग एडमिशन संबंधी फैसला जल्द लेने वाला है। जिसके बाद, स्टूडेंट्स सीधे कॉलेज से ही प्रवेश पा सकेंगे।

अल्पसंख्यक कॉलेजों में 80 प्रतिशत सीटें भरी

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश के 9 अल्पसंख्यक कॉलेजों (Minority Colleges) में पहले ही ये प्रक्रिया चल रही है। इन कॉलेजों के इस कदम से यहां करीब 80 फीसदी सीटें भर चुकी हैं। जबकि, ऑनलाइन काउंसलिंग (Online Counseling) के जरिए सीटें भरने की रफ्तार काफी कम है। इसलिए सीधे कॉलेज स्तर पर ही प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story