×

MMMUT Admission 2022: बढ़ी बी.टेक. प्रवेश की रजिस्ट्रेशन तिथि, 9 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई

MMMUT Admission 2022: आपको बता दें कि पूर्व में रजिस्ट्रेशन डेट 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मांग पर इसे बढ़ाने का निर्णय लिया।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 1 Sep 2022 11:16 AM GMT
MMMUT extend registration date in Be.tech admission 2022
X

MMMUT extend registration date in Be.tech admission 2022(Social Media)

MMMUT Admission 2022: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 में बी.टेक. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। अभ्यर्थी 09 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पूर्व में रजिस्ट्रेशन डेट 31 अगस्त 2022 तक निर्धारित थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की मांग पर इसे बढ़ाने का निर्णय लिया।

1047 सीटों पर होगा प्रवेश

विश्वविद्यालय(mmmut entrance exam 2022) में बी.टेक. प्रथम वर्ष में सिविल इन्जीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग, मेकैनिकल इन्जीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इन्जीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इन्जीनियरिंग, इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी एवं केमिकल इन्जीनियरिंग में कुल 1047 सीटें उपलब्ध है।

इन सीटों पर प्रवेश काउन्सिलिंग के माध्यम से होगा। JEE Mains परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

JEE-Mains के आधार पर होगी काउन्सिलिंग

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो.एस.सी.जायसवाल ने बताया कि 90% सीटें प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए और 10% सीटें अन्य प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए है। इन सभी सीटों पर JEE-Mains के परिणाम के आधार पर काउन्सिलिंग(mmmut counselling 2022 date) कराकर प्रवेश दिया जायेगा ।

इन कोर्स में होगा CUET से प्रवेश

विश्वविद्यालय में उपलब्ध अन्य कोर्स बी.बी.ए. एवं बीफार्मा प्रथम वर्ष में प्रवेश CUET (UG) - 2022 के माध्यम से बीटेक लेटरल एन्ट्री (द्वितीय वर्ष), फार्मा. लैटरल एन्ट्री (द्वितीय वर्ष) एम.सी.ए., एम.बी.ए. और एन.एस.सी. कोर्सों में प्रवेश CUET (PG) -2022 के माध्यम से लिया जायेगा।

हालांकि पंजीकरण एवं काउन्सिलिंग प्रक्रिया CUET UG, PG के परिणाम जारी होने के बाद होगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story