MMMUT Admission 2022: B.Tech Ist Year में खाली सीटों पर स्पॉट काउन्सिलिंग शुरू, शामिल होंगे यें कैंडिडेट

MMMUT Admission 2022: MMMUT में सेशन 2022-23 के लिए B.Tech Ist Year में बची सीटों पर प्रवेश स्पॉट काउन्सिलिंग के माध्यम से होगा। जिसका आयोजन 10 नवंबर 2022 को किया जायेगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 6 Nov 2022 3:12 PM GMT
MMMUT Admission 2022 spot counselling starts in btech 1st year vacant seat
X

MMMUT Admission 2022 spot counselling starts in btech 1st year vacant seat (Social Media)

MMMUT Admission 2022: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर (MMMUT) में सेशन 2022-23 में B.Tech Ist Year में बची सीटों पर प्रवेश स्पॉट काउन्सिलिंग के माध्यम से होगा। जिसका आयोजन 10 नवंबर 2022 को किया जायेगा।

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो0. एस0सी0 जायसवाल ने बताया कि रिक्त सीटों पर केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होने NTA द्वारा आयोजित JEE-Main-2022 में सम्मिलित हुए थे। स्पॉट काउन्सिलिंग 06 नवम्बर 2022 को सायं 07:00 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

उम्मीदवारों को सलाह है कि विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध Admission Brochure में शैक्षणिक योग्यता, फीस आदि से भली-भाति जानकारी होने के बाद ही पंजीकरण करें। स्पॉट काउन्सिलिंग में प्रतिभाग करने के लिए समस्त अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक अंकपत्र/प्रमाणपत्रों के साथ 10 नवंबर 2022 को उपस्थित होना है।

विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित फीस ड्राफ्ट के साथ आना है क्योंकि स्पॉट काउन्सिलिंग में सीट आवंटित होने की दशा में तुरंत फीस जमा करना होगा। इस संदर्भ में विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर उपलब्ध है।

क्या है स्पॉट एडमिशन

एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अगर किसी छात्रा का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आता है तो वह उम्मीदवार कॉलेज के माध्यम से डायरेक्ट एडमिशन ले सकता है। हालांकि यह एडमिशन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद खाली सीटों पर होता है। इस एडमिशन को ही स्पॉट एडमिशन कहते है।

कब होता है स्पॉट एडमिशन

स्पॉट एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम और मेरिट लिस्ट के बाद प्रारम्भ होता है। जब किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन होने के बाद खाली सीटें बच जाती है तो उस सीट को पूरा करने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करती है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी इसी सीट पर स्पॉट एडमिशन होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story