×

2 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे US, दूसरे स्थान पर भारत के छात्र

साल 2018-19 में भारत से अमेरिका पढ़ने गए स्टूडेंट्स की कुल संख्या 2 लाख से ज्यादा रही। अगर दुनियाभर की बात करें तो लगभग 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अमेरिका पढ़ाई के लिए पहुंचे।

Shreya
Published on: 19 Nov 2019 9:59 AM GMT
2 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे US, दूसरे स्थान पर भारत के छात्र
X
2 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे US, दूसरे स्थान पर भारत के छात्र

साल 2018-19 में भारत से अमेरिका पढ़ने गए स्टूडेंट्स की कुल संख्या 2 लाख से ज्यादा रही। अगर दुनियाभर की बात करें तो लगभग 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अमेरिका पढ़ाई के लिए पहुंचे। इन छात्रों में सबसे ज्यादा संख्या चीन के छात्रों की रही और भारतीय छात्र इस तालिका में दूसरे स्थान पर रहे। इस बात की जानकारी, इंटरनेशनल एजुकेशनल एक्सचेंज पर 2019 ओपर डोर्स रिपोर्ट में दी गई है।

भारतीय छात्रों की संख्या 2,02,014 रही

ये रिपोर्ट सोमवार को जारी की गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि, अमेरिका में साल 2018-19 में पढ़ने आए भारतीय छात्रों की संख्या 2 लाख 2,014 रही। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, साल 2018-19 में पढ़ने गए छात्रों की संख्या पहले के मुकाबले 2.9 प्रतिशत अधिक है। वहीं अमेरिका में पढ़ाई करने के लिए पहुंचे छात्रों में भारत और चीन के छात्रों का कुल योग ही 50 फीसदी से अधिक होता है। पिछले साल स्टूडेंट्स का पसंदीदा सब्जेक्ट इंजीनियरिंग रहा और 21.1 से अधिक छात्रों ने इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया।

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधने से पहले कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कही ये बड़ी बात

अर्थव्यवस्था में एजुकेशन मार्केट का अहम योगदान

अमेरिका की अर्थव्यवस्था में एजुकेशन मार्केट एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और ये लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2018 में दुनियाभर से पढ़ने आए छात्रों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कुल 44.7 अरब डॉलर का योगदान दिया है। यह पिछले साल की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक है। अभी अमेरिकी उच्च शिक्षा संस्थानों में अभी वैश्विक छात्रों की संख्या करीब 5 फीसदी है और हर साल इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

चीन के सबसे अधिक स्टूडेंट्स

2 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे US, दूसरे स्थान पर भारत के छात्र

अमेरिका में पढ़ने आने वाले छात्रों में सबसे अधिक छात्र चीन के हैं। साल 2018-19 में अकेले चीन के कुल तीन लाख 69 हजार 548 स्टूडेंट्स पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंचे। इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया का तीसरा स्थान है। दक्षिण कोरिया के कुल 52,250 छात्र पहुंचे। वहीं चौथा और पांचवा स्थान पर रहे सऊदी अरब और कनाडा से क्रमश: 37,080 और 26,122 छात्र पहुंचे। अगर वृद्धि दर की बात करें तो बांग्लादेश से आने वाले छात्रों की वृद्धि सर्वाधिक 10 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या केस: रिव्यू पिटीशन पर 26 नवंबर को सुन्नी वक्फ बोर्ड लेगा फैसला

Shreya

Shreya

Next Story