MP बोर्ड के रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्रो के बंडल मिलने से हड़कंप, 20 मार्च को है परीक्षा

यह मामला बर्रा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गोही गांव का है। जहां मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्रों के दस बंडल शनिवार देर रात मिलने से हडकंप मच गया। यह प्रश्नपत्र पांडू नदी के किनारे पड़े हुए थे। ग्रामीणों की नजर जब इस बंडल पर पड़ी और उसे खोल कर देखा उसमें रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र थे।

priyankajoshi
Published on: 18 Feb 2018 7:30 AM GMT
MP बोर्ड के रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्रो के बंडल मिलने से हड़कंप, 20 मार्च को है परीक्षा
X

कानपुर: यह मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गोही गांव का है। जहां मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्रों के दस बंडल शनिवार देर रात मिलने से हडकंप मच गया। यह प्रश्नपत्र पांडू नदी के किनारे पड़े हुए थे। ग्रामीणों की नजर जब इस बंडल पर पड़ी और उसे खोल कर देखा उसमें रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र थे।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची ने जब उस बंडल की जांच की तो यह एमपी बोर्ड के 12 क्लास के प्रश्न पत्र थे l पुलिस ने इन प्रश्न पत्रों को सील कर जब्त कर लिया है l

फौरन दी पुलिस को सूचना

बर्रा थाना क्षेत्र स्थित फत्तेहपुर गोही गांव से होकर पांडू नदी गुजरती है। पुल के ऊपर से रवि सिंह भदौरिया, किसान लाल सिंह गुजर रहे थे। उन्हें एक बोरी नुमा बंडल दिखाई पड़ा, जो संदिग्ध लग रही थी। उन्होंने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन प्रश्न पत्रों को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियो को जानकारी दी।

एमबी बोर्ड के अधिकारियों को भी मिली

पुलिस ने इन प्रश्न पत्रों की जानकारी डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल्स (डीआइओएस) सतीश कुमार और सीबीएसई विवेक कुमार को दी गई। दोनों ही अधिकारियो ने देर रात तक इन प्रश्न पत्रों की जांच पड़ताल की। जिसमें यह पता चला कि यह मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं क्लास का रसायन विज्ञान का पेपर है। रसायन विज्ञान का पेपर 20 मार्च को है। इसकी जानकारी एमबी बोर्ड के अधिकारियों को दे दी गई है।

एमपी बोर्ड में 12 वी की परीक्षा 12:30 से 3:30 के बीच होती है। इन प्रश्न पत्रों का बंडल परीक्षा के वक्त खुलना था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह प्रश्नपत्रों का बंडल कानपुर के पांडू नदी कैसे पहुंचा। एक ही सेट और एक ही कोड के सभी प्रश्न पत्र है l

बर्रा एसओ के मुताबिक, शनिवार देर रात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। जहां पर एमपी बोर्ड के रयासन विज्ञान के प्रश्न पत्र मिले थे। शिक्षा अधिकारियों की ओर से इनकी जांच कराइ गई। इसके साथ ही एमपी बोर्ड के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है l

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story