×

CLAT 2022 First Merit List: आज जारी हो रही क्लैट 2022 की पहली मेरिट लिस्ट, जानें कब आएगी अन्य लिस्ट

CLAT 2022: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आज पहली प्रोविजनल क्लैट 2022 मेरिट लिस्ट जारी करने जा रहा है। इसके बाद चार अन्य लिस्ट भी जारी होगी।

aman
Written By aman
Published on: 30 Jun 2022 1:41 PM GMT
national law universities will release first provisional clat 2022 merit list today see details
X

CLAT 2022 First Merit List

CLAT 2022 First Merit List : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2022) अपनी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर आज पहली प्रोविजनल क्लैट 2022 मेरिट लिस्ट (Provisional CLAT 2022 Merit List) जारी करने जा रहा है। कैंडिडेट्स को बता दें कि, इस परीक्षा की मेरिट लिस्ट पीडीएफ में जारी होगी। जो कोई उम्मीदवार इस काउंसलिंग प्रक्रिया (CLAT counseling 2022) में शामिल होंगे वो पोर्टल पर जाकर लिस्ट देख सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस लिस्ट के जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों के पास तीन विकल्प होंगे। इसमें पहला, लॉक द सीट (Lock the Seat), दूसरा अपनी पसंद के अनुसार अपग्रेड के लिए आवेदन (Application for Upgrade) या तीसरा एडमिशन प्रोसेस (Admission Process) से बाहर निकलने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

कैसे देखें CLAT 2022 First List :

- क्लैट फर्स्ट लिस्ट (CLAT 2022 First List) देखने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर विजिट करें।

- अब, पंजीकृत मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) और पासवर्ड का उपयोग करें तथा लॉगिन करें।

- अब, आवंटित कॉलेज (Allotted College) के बारे में जानने के लिए आवंटन स्थिति (Allotment Status) खोलें।

कंसोर्टियम जारी करेगा 5 मेरिट लिस्ट (Consortium will issue 5 merit list) :

CLAT 2022 मेरिट लिस्ट रिलीज की तिथि

- CLAT 2022 पहली मेरिट लिस्ट जारी 30 जून 2022

- CLAT 2022 दूसरी मेरिट लिस्ट जारी 7 जुलाई 2022

- CLAT 2022 तीसरी मेरिट लिस्ट जारी 12 जुलाई 2022

- CLAT 2022 चौथी मेरिट लिस्ट जारी 16 जुलाई 2022

- CLAT 2022 पांचवी मेरिट लिस्ट जारी 19 जुलाई 2022

CLAT 2022 Merit List कैसे करें डाउनलोड :

- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर क्लिक करें।

- अब, होम पेज पर आपको डाउनलोड फर्स्ट प्रोविजनल लिस्ट (Download 1st provisional merit list) नाम से लिंक दिखाई देगी।

- इस लिंक पर क्लिक कर यहां पर लॉग इन के लिए जानकारी दर्ज करें।

- 'लॉक द सीट' और 'अप्लाई' सहित किसी भी ऑप्शन को चुनें तथा सबमिट करें।

- क्लैट 2022 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट की तारीख आपको दिखेगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story