×

NEET PG 2023: नीट पीजी के लिए आज से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, इस डेट से होगा एग्जाम

NEET PG 2023: इच्छुक उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए लिंक आज दोपहर 3 बजे से एक्टिव हो जाएगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 7 Jan 2023 8:23 AM GMT
NEET PG 2023
X

NEET PG 2023 (Social Media)

NEET PG 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)आज यानी 7 जनवरी, 2023 को NEET PG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए लिंक आज दोपहर 3 बजे से एक्टिव हो जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2023 तक है।

एग्जाम 5 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी और रिजल्ट के नतीजे 31 मार्च, 2023 को जारी की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप टू स्टेप गाइडलॉइंस का पालन कर सकते हैं।

NEET PG 2023 के ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • कैंडिडेट सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरे और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म कम्पलीट हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करे और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NEET PG 2023 Official Notice

सीबीटी मोड में आयोजित होगा एग्जाम

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। NEET PG परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।देश में पीजी एमडी, एमएस या पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। पात्रता मानदंड, पंजीकरण शुल्क और अन्य विवरण की जानकारी NEET PG 2023 नोटिफिकेशन में जारी किया हैं।

इससे पहले, NEET PG 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 05 जनवरी, 2023 से शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में NBEMS द्वारा मना कर दिया गया था। "NEET-PG 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की अधिसूचना आने वाले दिनों में पब्लिश कर दी गई है। कृपया इस संबंध में समय-समय पर NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in देखें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story