×

NEET PG Admit Card 2022: नीट पीजी 2022 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET PG 2022: जिन कैंडिडेट्स ने NEET PG 2022 के लिए आवेदन किया था वो अपना एडमिट कार्ड नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ऑफिशियल साइट nbe.edu.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 16 May 2022 6:23 AM GMT (Updated on: 16 May 2022 6:26 AM GMT)
neet pg admit card 2022 released exam on 21 may how to download it
X

neet pg admit card 2022

NEET PG Admit Card 2022 : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2022) या नीट पीजी 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार nbe.edu.in पर विजिट कर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बता दें कि, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज यानी NBEMS ने सोमवार, 16 मई को NEET PG 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड ऑनलाइन (Online) जारी किया गया है। जिन कैंडिडेट्स ने NEET PG 2022 के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो अपना एडमिट कार्ड नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ऑफिशियल साइट nbe.edu.in पर विजिट कर डाउनलोड कर सकते हैं।

जानें कब होगी NEET PG 2022 परीक्षा?

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2022) का आयोजन इस 21 मई, 2022 को होने जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) में डॉक्टरों के एक समूह ने परीक्षा स्थगित करने की याचिका दी थी। इन डॉक्टरों का कहना था कि नीट पीजी काउंसलिंग 2021 (NEET PG Counseling 2021) में देरी की वजह से स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक समय नहीं मिल पाया। इसलिए, परीक्षा जुलाई में आयोजित कराई जाए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने ये याचिका खारिज कर दी।

NEET PG Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड?

- सबसे पहले, कैंडिडेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट करें।

- अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।

- होम पेज पर 'Candidate Log In' पर क्लिक करें।

- अब यहां कैंडिडेट से आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी। जिसे दर्ज कर लॉगिन करें।

- अब आपके सामने आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

- उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें।

- आने वाले समय में जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

इनके प्रवेश पत्र नहीं हुए जारी

बता दें कि, आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) पर उपलब्ध जानकारी में लिखा है कि, NEET-PG 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने मांगी गई फोटो जमा नहीं कराई है उनके प्रवेश पत्र होल्ड पर हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे ईमेल आईडी neetpg@natboard.edu.in पर विजिट कर फोटो तुरंत भेजें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story