×

NEET result 2019: जारी हुआ NEET का रिजल्‍ट, यहां ऐसे करें चेक

NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्‍म हो गया है। आज यानि 5 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट 2019 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप ऑफिशियल साइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Jun 2019 8:35 AM GMT
NEET result 2019: जारी हुआ NEET का रिजल्‍ट, यहां ऐसे करें चेक
X

नई दिल्ली: NEET की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्‍म हो गया है। आज यानि 5 जून को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) नीट 2019 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप ऑफिशियल साइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।

NEET 2019 की परीक्षा देने वाले छात्र एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in और ntaneet.nic.in पर अपने नतीजों की जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार कल अपने रैंक के साथ परिणाम की जांच कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें NEET 2019 के रिजल्ट

-सबसे पहले NEET की ऑफिशियल साइट ntaneet.nic.in पर जाएं।

-इसके बाद होमपेज पर आ रहे NEET Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आप NEET रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड भरें।

-जानकारी को सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

-आप इसे रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

NEET 2019 के लिए कुल 15,19,375 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 14,10,754 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। NEET 2019 पेन और पेपर आधारित मोड में और अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा 8 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित किया गया था। परिणाम ntaneet.nic.in पर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story