×

NEET SS Result 2022: आज जारी होंगे नीट एसएस के नतीजे

NEET SS Result 2022: जो उम्मीदवार NEET SS परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 15 Sep 2022 10:38 AM GMT
neet ss result 2022 to be declared today at nbe edu in
X

neet ss result 2022 to be declared today at nbe edu in (Social Media)

Click the Play button to listen to article

NEET SS Result 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 15 सितंबर, 2022 को NEET SS रिजल्ट की घोषणा करेगा। जो उम्मीदवार NEET SS परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम NBE की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in के माध्यम से देख सकते हैं। आपको बता दें कि विभिन्न समूहों के लिए परीक्षा 1 और 2 सितंबर, को आयोजित की गई थी। एमडी / एमएस / डीएनबी ब्रॉड स्पेशियलिटी योग्यता के कट ऑफ आज यानी 15 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

अहम तिथियां (Important dates)

NEET SS 2022 के परिणाम जारी होने की तिथि - 15 सितंबर 2022

शैक्षणिक सत्र शुरू होने की तिथि - 1 अक्टूबर 2022

इतने हजार सीटों पर होगा प्रवेश

इसके तहत कुल 156 सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में डॉक्टर्स ऑफ मेडिसिन, मास्टर्स ऑफ सर्जरी और एमसीएच के लिए कुल 2,447 सीटों पर प्रवेश होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान नियमों का पालन करके आधिकारिक साइट के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

How to check NEET SS Result 2022

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NEET SS Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story