×

NEET UG 2022 Admit Card: नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज हो सकता है जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2022 Admit Card : नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट (NTA official website) neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें।

aman
Written By aman
Published on: 11 July 2022 8:15 AM GMT
neet ug 2022 admit card date check how to download see details
X

NEET 2022 Admit Card 

NEET 2022 Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) या एनटीए (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2022 Exam) का एडमिट कार्ड (NEET UG 2022 Admit Card) आज जारी हो सकता है। नीट यूजी एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट NTA की आधिकारिक वेबसाइट (NTA official website) neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें। इसी पोर्टल पर आज एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसी वेबसाइट (neet.nta.nic.in) पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

आपको बता दें कि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा (Neet UG Exam) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दिए हैं। इसे कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NTA नीट यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर सकता है।

NEET UG 2022 Exam से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बता दें कि, नीट यूजी परीक्षा 2022 (NEET UG 2022 Exam) का आयोजन इसी हफ्ते 17 जुलाई 2022 को होने जा रहा है। इस साल NEET UG Exam में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं। स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। इस साल नीट परीक्षा देश के 546 शहरों में आयोजित हो रही है। देश से बाहर भी करीब 14 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन होगा। नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2022) दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजकर 20 मिनट तक होगी। अगर, आप भी इस बार परीक्षा देने जा रहे हैं तो इन बातों का खास ख्याल रखें।

NEET UG 2022 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

- परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

- अब, उम्मीदवार होम पेज पर दिख रहे NEET UG टैब पर जाएं।

- अब, 'लॉगिन' (login) पर क्लिक करें।

- अब, अभ्यर्थी के सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।

- अब, इस पेज पर सभी जरूरी जानकारी आदि भरें और सबमिट करें।

- अब, अभ्यर्थी NEET UG Admit Card 2022 डाउनलोड कर लें।

- भविष्य के इस्तेमाल के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंट जरूर ले लें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story