TRENDING TAGS :
NEET UG Result 2025 Declared: इंतजार खत्म! जारी हुआ नीट यूजी 2025 का रिजल्ट, राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप, यहां चेक करें टॉपर्स लिस्ट
NEET UG Result 2025: neet.nta.nic.in पर नीट यूजी के स्टुडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
NEET UG Result 2025 Live Update
NEET UG Result 2025 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट यूजी 2025 का रिजरल्ट(NEET UG Result 2025 Direct Download Link) आज जारी कर दिया है।
नीट यूजी 2025 कट-ऑफ(NEET UG 2025 cut-off) से लेकर नीट यूजी 2025 टॉपर्स लिस्ट तक(NEET UG 2025 Toppers List) की सारी जानकरी आपको यहां मिल जायेगी। आज यानी 14 जून, 2025 तक नीट यूजी रिजल्ट कोअभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें तो परिणाम के घोषित होते ही वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट ( नीट यूजी ) परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
NTA ने सोशल मीडिया एक्स पर दी जानकारी(NTA NEET UG Result 2025 X tweet)
NEET UG 2025 Topper
नीट यूजी 2025 में राजस्थान के महेश कुमार ने 99.99 प्रतिशत के साथ टॉप किया है।
NEET UG 2025 Topper List
3923210013 | महेश कुमार | पुरुष | जनरल | 99.9999547 | 1 | राजस्थान
3003211526 | उत्कर्ष अवधिया | पुरुष | जनरल | 99.9999095 | 2 | मध्य प्रदेश
3115101159 | कृशांग जोशी | पुरुष | जनरल | 99.9998189 | 3 | महाराष्ट्र
2313103182 | मृणाल किशोर झा | पुरुष | जनरल | 99.9998189 | 4 | दिल्ली (एनसीटी)
2301113256 | अविका अग्रवाल | महिला | जनरल | 99.9996832 | 5 | दिल्ली (एनसीटी)
2208206152 | जेनिल विनोदभाई भयानी | पुरुष | जनरल | 99.9996832 | 6 | गुजरात
3802101056 | केशव मित्तल | पुरुष | जनरल | 99.9996832 | 7 | पंजाब
2201115100 | झा भाव्या चिराग | पुरुष | जनरल | 99.9996379 | 8 | गुजरात
4409201097 | हर्ष केदावत | पुरुष | जनरल | 99.9995474 | 9 | दिल्ली (एनसीटी)
3114101176 | आरव अग्रवाल | पुरुष | जनरल | 99.9995474 | 10 | महाराष्ट्र
ऐसे चेक करें रिजल्ट(NEET UG Result 2025 Download Online Official Link)
-सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
-फिर होमपेज पर NEET UG 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
-उसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें
-अब अपना रिजल्ट देखें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर ले
नीट के जरिए कहां ले सकते हैं एडमिशन
डॉक्टर बनने की इच्छा लिये नीट यूजी मे सफल हुए उम्मीदवार कई बड़े मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए अभ्यर्थी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
MBBS करने के लिये ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज(Top 10 Medical Collage for MBBS in India)
1.ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), दिल्ली
2.पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़
3.क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर
4.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु
5.जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
6.संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ
7.बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
8.अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
9.कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (केएमसी), मणिपाल
10.मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई


