×

JEE Main Session 2 Postponed : जेईई मेन सेशन- 2 परीक्षा स्‍थगित, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

NTA JEE Main Session- 2 Exam 2022 Postponed : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीखों में बदलाव की जानकारी दी है। जानें ये एग्जाम अब कब होगा।

aman
Written By aman
Published on: 20 July 2022 2:51 PM GMT
nta jee main session 2 exam 2022 postponed check new date latest update
X

NTA JEE Main Session 2 Postponed

NTA JEE Main Session 2 Postponed : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) या NTA ने इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 (JEE Main) सेशन- 2 को स्थगित कर दिया है। एनटीए (NTA) ने एक अधिसूचना जारी कर परीक्षा की तारीखों में बदलाव की जानकारी दी है। आपको बता दें, कि जेईई मेन 2022 सेशन- 2 (JEE Main Session 2) की परीक्षा 21 जुलाई 2022 से आयोजित होनी थी। मगर, अब इसे 25 जुलाई 2022 से आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि, देश भर के तक़रीबन 500 शहरों और देश के बाहर करीब 17 शहरों में कुल 6,29,778 कैंडिडेट इस बार जेईई मेन सेशन- 2 की परीक्षा में शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (Admit Card) कल जारी हो सकते हैं। कैंडिडेट अपने एप्लिकेशन नंबर (Application Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) का प्रयोग कर जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड (NTA JEE Main Admit Card Download) कर सकेंगे।

यहां आपको ये भी बता दें कि, जेईई मेन 2022 सत्र 2 (JEE Main 2022 Session 2) एग्जाम में, पेपर- 1 (बीई / बीटेक) और पेपर- 2 (बी आर्क/बी प्लानिंग) दोनों ही उम्मीदवार उपस्थित होंगे। जेईई पेपर- 1 के सेशन- 1 के रिजल्‍ट घोषित कर दिए गए हैं। मगर, सेशन- 2 के परीक्षा परिणाम के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं है। नए शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा अब 25 जुलाई 2022 को शुरू होगी जो 30 जुलाई 2022 को समाप्त होगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story