UGC NET EXAM 2024 CITY SLIP: UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप की गयी जारी, इस एक्टिव लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET EXAM CITY SLIP OUT एनटीए ने 21 अगस्त से शुरू होने वाली यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी स्लिप एग्जाम से हफ्ते भर पूर्व जारी कर दी गयी हैI कैंडिडेट यहां दिए गए लिंक के जरिए आसानी से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 13 Aug 2024 6:26 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2024 6:37 AM GMT)
UGC NET EXAM 2024 CITY SLIP: UGC NET एग्जाम सिटी स्लिप की गयी जारी, इस एक्टिव लिंक से करें डाउनलोड
X

UCN NET EXAM 2024 CITY SLIP OUT: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2024 पुनः परीक्षा यानि री-एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 के दौरान किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हो रहे कैंडिडेट्स के लिए एनटीए "नेशनल टेस्ट एजेंसी" की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी परीक्षा सिटी स्लिप एजेंसी की अधिकृत वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं I

सुविधा के लिए परीक्षा से 8 दिन पहले जारी हुई सिटी स्लिप

एजेंसी के अनुसार UGC NET 2024 एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा के हफ्ते भर पहले से जारी होने से कैंडिडेट को परीक्षा देने के लिए कौन सी सिटी अलॉट की गयी है इसकी जानकारी समय रहते दे दी गयी हैI सिटी स्लिप परीक्षा के 8 दिन पूर्व जारी करने से अभ्यर्थी समय से अपने परीक्षा शहर में पहुंच सकते हैं और एग्जाम के लिए सभी तैयारियां बेहतर तरह से कर सकते हैंI

UGC NET के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 दिन पूर्व होंगे जारी

एजेंसी द्वारा जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से दो या तीन दिन पहले पूर्व जारी किया जाएगा. इसकी अधिकृत सूचना भी कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दे दी जायेगी तक वे समय रहते सुविधजनक तरह से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंI

83 विषयों में आयोजित होगी UGC NET परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा 83 भारतीय भाषा में सम्पन्न होगी I इसमें हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, अरबी, भाषा विज्ञान, नेपाली, मराठी, तेलुगु, उर्दू, चीनी, डोगरी, मणिपुरी, असमिया, गुजराती, फारसी, फ्रेंच, स्पेनिश, रूसी, राजस्थानी, श्रम कल्याण, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान सहित कुल 83 विषय शमिल हैंI

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET 2024 एग्जाम सीटी स्लिप

जो कैंडिडेट्स यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं वे एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें उसके बाद आयोग के होमपेज पर पहुंचकर उन्हें सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा। वहां दिए गए लॉगिन विकल्प पर रजिस्टरेशन नंबर, जन्मतिथि भर कर सबमिट कर दें , ये डिटेल देते ही कुछ सेकंड्स में सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी जहां से कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story