×

ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का मौका, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

30 अप्रैल 2019 को अधिकतम 30 वर्ष। अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

Shivakant Shukla
Published on: 12 April 2019 10:40 AM GMT
ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का मौका, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
X

लखनऊ: ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड ने ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप और टेक्निशियन अप्रेंटिसशिप के कुल 66 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां विभिन्न विषय के अनुसार भरे जाएंगे। सभी पदों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2019 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण (ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप)

मैकेनिकल, पद: 10

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग/ मैकेनिकल एंड ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

इलेक्ट्रिकल, पद: 12

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

केमिकल, पद: 15

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ केमिकल/ पेट्रोकेमिकल/ केमिकल टेक्नोलॉजी/ पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

इंस्ट्रूमेंटेशन, पद: 05

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ इंस्ट्रूमेंटेशन/ इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

टेलीकॉम, पद: 03

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रिकल एंड टेलीकम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

कम्प्यूटर साइंस, पद: 03

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ कम्प्यूटर साइंस/ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

सिविल, पद: 03

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो।

स्टाइपेंड (उपरोक्त सात पद): 7,500 रुपये।

टेक्निशियन (डिप्लोमा धारक) अप्रेंटिसशिप के पदों का विवरण विषयानुसार

मैकेनिकल, पद: 05

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ मैकेनिकल/ प्रोडक्शन/ प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल मैन्यूफैक्चरिंग/ मैकेनिकल एंड ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त हो।

इलेक्ट्रिकल, पद: 05

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा प्राप्त हो।

केमिकल, पद: 05

योग्यता: न्यूनतम 55% अंकों के साथ केमिकल/ पेट्रोकेमिकल/ केमिकल टेक्नोलॉजी/ पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा प्राप्त हो।

स्टाइपेंड (उपरोक्त तीन पद): 5,000 रुपये।

आयु सीमा (उपरोक्त सभी पद)

30 अप्रैल 2019 को अधिकतम 30 वर्ष। अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।

वेबसाइट : https://bcplonline.co.in

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story