×

जारी हुआ पॉलीटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2017 का रिजल्ट, ग्रुप A में शशांक निगम ने किया टॉप

By
Published on: 7 Jun 2017 10:54 AM GMT
जारी हुआ पॉलीटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2017 का रिजल्ट, ग्रुप A में शशांक निगम ने किया टॉप
X

लखनऊ: पॉलीटेक्निक में एडमिशन के होने वाले एंट्रेंस एग्जाम 2017 का रिजल्ट 7 जून को जारी कर दिया गया। कानपुर के शशांक निगम ने इसमें 385 मार्क्स प्राप्त कर ग्रुप A में टॉप किया है। जबकि इस ग्रुप की गर्ल्स कैटेगरी में सहारनपुर की रिद्धि गुप्ता ने 320 मार्क्स प्राप्त कर लड़कियों में पहला स्थान पाया है। वहीं ग्रुप B में वाराणसी के राजू पटेल, ग्रुप C में इटावा के शिवानंद, ग्रुप D में कानपुर के पुष्पेन्द्र कुमार ने टॉप किया है।

एंट्रेंस एग्जाम 2017 की परीक्षा दो पालियों में 23 अप्रैल को पूरे प्रदेश में हुई थी, जिसमें 4,47,334 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 3,98,250 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जिसमें 394499 स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त हुई। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सेक्रेटरी एफआर खान ने बताया कि 328327 स्टूडेंट्स ने ग्रुप A में परीक्षा दी थी। इसमें 326193 स्टूडेंट्स को सफलता मिली। यह परीक्षा 400 नम्बरों की थी। 25 मार्क्स पाने वाले स्टूडेंट्स को सफल माना गया है। वहीं इससे कम मार्क्स पाने वाले छात्र असफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही वेबसाइट पर पूरा रिजल्ट अपलोड हो रहा है। स्टूडेंट्स रोल नंबर की हेल्प से रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट वेबबसाइट www.jeecup.nic.in पर अनाउंस होगा।

आगे की स्लाइड में जानिए किसने किस ग्रुप में किया टॉप

इन्होंने किया ग्रुप में टॉप

ग्रुप A: शशांक निगम, कानपुर

ग्रुप B: राजू पटेल, वाराणसी

ग्रुप C: शिवानंद, इटावा

ग्रुप D: पुष्पेन्द्र कुमार, कानपुर

ग्रुप D: राहुल गुप्ता, भदोही

ग्रुप F: आनंद कुमार, कानपुर

ग्रुप G: बेबी बानो, ललितपुर

ग्रुप H: प्रभास चन्द्र, कन्नौज

ग्रुप I: संदीप कुमार मौर्या, इलाहाबाद

ग्रुप K 1: नवनीत कुमार, बुलंदशहर

ग्रुप K 2: शिव श्याम, वाराणसी

ग्रुप K 3: किशन कुमार मौर्या, गोरखपुर

ग्रुप K 4: अमित कुमार यादव, इलाहाबाद

ग्रुप K 5: सत्यम तिवारी, देवरिया

ग्रुप K 6: शुभम कुमार यादव, इलाहाबाद

ग्रुप K 7: रूबी कुशवाहा, कानपुर

Next Story