×

Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े ये सवाल पढ़ ले, मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने में मद्द

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कई सारे एमसीक्यू ऐसे बने है, जोकि आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते है, यहाँ पढ़े राम मंदिर से जुड़े कुछ सवाल

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 Jan 2024 11:41 AM GMT
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े ये सवाल पढ़ ले, मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करने में मद्द
X

Questions On Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री जी के हाथो द्वारा संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, खेल जगत व अन्य क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले बड़े-बड़े उद्योगपति शामिल हुए है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कई सारे रिकॉर्ड तोड़े गए है। तो वहीं अपने आप में बहुत से सवाल भी आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बन गए है। इस घटना से जुड़े छोटे-बड़े बहुत से सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। आज कुछ ऐसे ही सवाल हम आपको बताते है।

राम मंदिर से जुड़े सवाल-

1- भगवान राम की मूर्ति किसने बनाई?

उत्तर- मैसूर, कर्नाटक के रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगिराज ने भगवान राम की मूर्ति बनाई है।

2- अयोध्या मंदिर का केस कितने साल चला?

उत्तर- अयोध्या मंदिर केस 134 साल तक कोर्ट में पेंडिंग रहा था।1885 में महंत रघुबर दास ने फैजाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस दाखिल किया था। इलाहाबाद कोर्ट में ये केस 23 साल तक चला था। फैजाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस 102 साल तक चला था।

3- राम मंदिर किस शैली में बनाया गया है?

उत्तर- राम मंदिर नागराशैली में बनाया गया है.

4- राम मंदिर के निर्माण में कितना खर्च आया है?

उत्तर- राम मंदिर के निर्माण में करीब 1100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ऐसा अंदाजा है कि अभी 300 करोड़ रुपये का खर्च मंदिर पूरा करने में और होगा।

5- राम मंदिर पर फाइनल जजमेंट किन जजों ने दिया?

उत्तर- राम मंदिर पर फाइनल वर्डिक्ट देने वाले जजों के नाम इस प्रकार हैं. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, मौजूदा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, पूर्व जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर.

6- राम मंदिर को बनाने में किन पत्थरों का प्रयोग किया गया है?

उत्तर- राम मंदिर को बनाने में मकराना पत्थर का इस्तेमाल किया गया है. इसे दुनिया के कुछ बेहतरीन मार्बल में गिना जाता है. ये राजस्थान से लाया गया था।

7- राम मंदिर का डिजाइन किसने बनाया है और किस कंपनी ने आर्किटेक्चर की जिम्मेदारी संभाली?

उत्तर- राम मंदिर को इलाहाबाद के रहने वाले चंद्रकांत सोमपुरा और उनके बेटे आशीष सोमपुरा ने डिजाइन किया है. जहां तक कंपनी की बात है तो इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने इसका आर्किटेक्ट किया है.

8- अयोध्या की स्थापना पहले किसने की थी?

उत्तर- मनु ने

9- राम मंदिर निर्माण का जिम्मा किस कंपनी पर है?

उत्तर- लार्सन एंड टुब्रो एल एंड टी।

10- राम मंदिर की स्थापना कब हुई?

उत्तर- 22 जनवरी 2024

11- अयोध्या राम मंदिर विवाद पहली बार कोर्ट में कब पहुंचा?

उत्तर- 1885 में पहली बार यह मामला फैजाबाद जिला अदालत में पहुंचा था।

12- अयोध्या राम मंदिर फैसले की तिथि?

उत्तर- 9 नवंबर 2019, दिन- शनिवार

13- राम मंदिर का पुनर्निर्माण (पुनर्स्थापना) कब से शुरू हुई?

उत्तर- 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिला पूजा कर श्रीराम मंदिर पुनर्स्थापना की शुरुआत की।

14- मकराना पत्थर क्या है?

उत्तर- मकराना एक उच्चतम श्रेणी का संगमरमर है, जिसे राम मंदिर के गर्भगृह में इस्तेमाल किया गया है।

15- राम मंदिर का परिमाप (लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई) कितना है?

उत्तर- लंबाई- 380 फीट, चौड़ाई- 250 फीट, ऊंचाई 161 फीट।

16- राम लला की मूर्ति के निर्माण में किस पत्थर का प्रयोग किया गया है?

उत्तर- शालिग्राम पत्थर (श्याम वर्ण) या काला पत्थर।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story