×

MP Highcourt: सिविल जज ग्रेड-2 के 140 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Shivakant Shukla
Published on: 19 Aug 2018 7:50 AM GMT
MP Highcourt: सिविल जज ग्रेड-2 के 140 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
X

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय ने सिविल जज ग्रेड-2 के 140 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 4 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पद विवरण:

  • पद का नाम: सिविल न्यायाधीश ग्रेड -2
  • पदों की संख्या: 140
  • वेतनमान: 27,700 - 44,770

नौकरी स्थान: मध्य प्रदेश

योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से कानून में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण करनी चाहिए।

आयु सीमा: (01-01-2019 को): न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार

पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: सामान्य / यूआर उम्मीदवारों को 1,000 और एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को 600 नेट-बैंकिंग/क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क स्वीकार किए जायेंगे।

आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय वेबसाइट-mphc.gov.in पर जा​कर 04-09-2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

  • ऑनलाइन आवेदन की तारीख शुरू: 05-08-2018
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 04-09-2018
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 29-9 -2018

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story