×

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस का इतिहास क्या है व जानिए 2024 गणतंत्र दिवस का थीम

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यो मनाया जाता है और इसके पीछे का इतिहास क्या है तथा 2024 में गणतंत्र दिवस की थीम क्या है, पढ़िए नीचे डिटेल में..

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 26 Jan 2024 9:45 AM GMT
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस का इतिहास क्या है व जानिए 2024 गणतंत्र दिवस  का थीम
X

Republic Day History : 26 जनवरी 1950 के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। देश के आजाद होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। जबकि 26 जनवरी 1950 के दिन संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। इस दिन देश को पूरी तरह से गंणतंत्र घोषित कर दिया गया था। 26 जनवरी के दिन संविधान को लागू करने के पीछे कहीं ना कही कारण यह भी है कि साल 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की गई थी। साल 1929 में पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में इंडियन नेशल कांग्रेस के माध्यम एक सभा का आयोजन किया गया था

गणतंत्र दिवस क्यो मनाते है-

भारत के संविधान में अपनी अहम भूमिका डॉ भीमराव अंबेडकर ने निभाई थी। इन्हें भारतीय संविधान के वास्तुकार के रूप में भी जाना जाता है। कई सुधारों व बदलावों के बाद कमेटी के 308 सदस्यों ने 24 जनवरी 1950 हाथ से लिखे कानून की दो कॉपियों पर हस्ताक्षर किया था। जिसके केवल दो दिन बाद ही 26 जनवरी को संविधान लागू किया गया था। संविधान के लागू हो जाने के बाद ही पहले से चले आ रहे। अंग्रेजों के कानून को भारतीय संविधान के माध्यम से भारतीय शासन दस्तावेज के रूप में बदल दिया गया था। इसी कारण प्रत्येक साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस 2024 थीम-

गणतंत्र दिवस 2024 परेड की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत - लोकतंत्र की मातृका' है।

26 जनवरी कैसे मनाते है-

भारत में गणतंत्र दिवस समारोह काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसके अतिरिक्त भारत के राष्ट्रपति देश के योग्य नागरिकों को पद्म पुरस्कार वितरित करते हैं। इसके साथ ही बहादुर सैनिकों को परमवीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र से सम्मानित किया जाता है। इसके अलावा गणतंत्र दिवस परेड का लाइव प्रसारण और वेबकास्ट भी हर साल किया जाता है। ताकि लोग आसानी से परेड को देख सकें। 2024 के परेड में नारी-शक्ति को काफी प्रोत्साहन दिया गया है।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story