×

एमपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट mppsc.mp.nic.in पर जारी, इन स्टेप्स को फॉलो कर करे चेक

MPPSC PCS Result: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से MP PCS 2023 की प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट इसकी अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.nic.in पर जारी कर दिया है.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 18 Jan 2024 11:56 AM GMT
एमपीपीएससी पीसीएस रिजल्ट mppsc.mp.nic.in  पर जारी, इन स्टेप्स को फॉलो कर करे चेक
X

MPPSC PCS Result 2024: मध्य प्रदेश सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) की तरफ से MP PCS 2023 की प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है।

मध्य प्रदेश पीसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 8 नवंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है।

MP PCS Cut Off 2024-

मध्य प्रदेश सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ सभी वर्गों के लिए कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। जारी कट ऑफ के अनुसार, जनरल के लिए 162 अंक, अनुसूचित जाति यानि एससी के लिए 150 अंक, अनुसूचित जनजाति एसटी के लिए 142 अंक, ओबीसी के लिए 158 व EWS के लिए भी 158 अंक है। OBC व EWS का कट ऑफ बराबर है।

ऐसे करे MPPSC PCS Result 2024 चेक-

  • मध्य प्रदेश सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए गए लिंक What New पर क्लिक करे।
  • इसके बाद एक नया लिंक Check MPPSC MP PCS Prelims Result खुलेगा।
  • इसपर क्लिक कर दे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।
Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story