×

Bihar में गर्मियों की छुट्टियां खत्म कल से खुल रहे स्कूल, जानें UP सहित इन राज्यों में कब से खुलेंगे

केंद्रीय विद्यालय के दरवाजे 18 जून से छात्रों के लिए दोबारा खुल जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

aman
Written By aman
Published on: 14 Jun 2022 11:26 AM GMT
schools will open in bihar from tomorrow after summer vacation know when schools are opening in up
X

 (फोटो: सोशल मीडिया )

Schools Open In Bihar : एक तरफ देश भीषण गर्मी से तप रहा है। उत्तर से दक्षिण तक के राज्य तपिश और हीटवेव से जूझ रहा है। इस बीच कई राज्यों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं। बिहार में गर्मी की छुट्टियां बस आज भर हैं। बिहार के स्कूल कल, 15 जून से खुल जाएंगे। हालांकि, लू और उमस भरी गर्मी के मद्देनजर पटना सहित सभी जिले के स्कूल सुबह 10.45 बजे तक ही खोले जाएंगे। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में स्कूल 30 जून के बाद ही खुलेंगे।

इस संबंध सरकार की तरफ से आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। पटना जिले के सभी सरकारी तथा सहायता प्राप्त स्कूलों पर भी इसे लागू किया गया है। आदेश की मानें तो पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 15 से 30 जून 2022 तक सुबह 6:30 बजे से 10:45 बजे तक चलेगा। इस दौरान बच्चों को मध्याह्न भोजन (Midday Meal) 10:45 में मिलेगा।

इन राज्यों में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

बिहार के अतिरिक्त कई अन्य राज्यों के स्कूल भी जल्द ही खुलने वाले हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में आज यानी 14 जून को ही स्कूल खुल गए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भीषण गर्मी के बीच 30 जून 2022 के बाद ही स्कूल खोले जाएंगे। देश के एक अन्य राज्य ओडिशा (Odisha) में 16 जून से स्कूल खोले जा रहे हैं। इसी तरह महाराष्ट्र (Maharashtra) में कक्षा 1 से 9वीं तक तथा 11वीं के लिए गर्मियों की छुट्टियां (Summer Vacation) 12 जून तक थीं। वहां भी अब स्कूलों में क्लास शुरू हो गई हैं।

केंद्रीय विद्यालयों में इस दिन से खत्म होंगी छुट्टियां

जानकारी के अनुसार, 17 जून को केंद्रीय विद्यालयों (Kendriya Vidyalaya) में भी गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो जाएंगी। केंद्रीय विद्यालय के दरवाजे 18 जून से छात्रों के लिए दोबारा खुल जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने की आधिकारिक घोषणा (official announcement) कर दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुताबिक, 17 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। 18 जून से स्कूल सामान्य तौर पर दोबारा खोल दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि, केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों को करीब डेढ़ महीने का अवकाश दिया गया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story