×

SNAP 2022 Test: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SNAP 2022 Admit Card: जो उम्मीदवार 18 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 10 Dec 2022 11:47 AM GMT
SNAP 2022 Admit Card
X

SNAP 2022 Admit Card (Social Media) 

SNAP 2022 Admit Card: सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड (SNAP) टेस्ट 2 के लिए प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार 18 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट www.snaptest.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें SNAP 2022 एंट्रेस एग्जाम तीन अलग-अलग दिनों में देश के 87 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। पहला टेस्ट आज यानी 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट क्रमशः 18 और 23 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। SNAP का आयोजन SIU में पीजी मैनेजमेंट प्रोग्राम (MBA) और पीजी प्रबंधन डिप्लोमा कार्यक्रमों (PGDM) में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है।

SNAP 2022 Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले SNAP की ऑफिशियल वेबसाइट Snaptest.org पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "Download Admit Card for SNAP Test 2" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी स्नैप आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • SNAP 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करे और भविष्य की जरूरतों के लिए प्रिंट आउट अपने पास रखें।

SNAP 2022 Admit Card Guidelines

SNAP 2022 टेस्ट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट Snaptest.org पर उपलब्ध है। SNAP टेस्ट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने SNAP 2022 आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को SNAP 2022 परीक्षा प्रवेश पत्र की रंगीन प्रति प्रिंट करनी होगी। SNAP टेस्ट एडमिट कार्ड 2022 के कलर प्रिंट के साथ, आवेदकों को गवर्नमेंट द्वारा जारी पहचान पत्र दिखाना होगा। पहचान पत्र की सॉफ्ट कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story