SSC CPO TIER 1 2024: SSC CPO TIER-1के परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट और कट ऑफ भी देखें

SSC CPO TIER 1 2024: SSC CPO TIER 1 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में बैठे थे वे अधिकृत वेबसाइट पर दी गयी PDF से जानकारी हासिल कर सकते हैं.

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 2 Sep 2024 12:47 PM GMT (Updated on: 2 Sep 2024 12:49 PM GMT)
SSC CPO TIER 1 2024: SSC CPO TIER-1के परिणाम जारी, मेरिट लिस्ट और कट ऑफ भी देखें
X

SSC CPO TIER 1 Result 2024: एसएससी सीपीओ 2024 Tier-1 परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे सभी कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर हैI स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC CPO 2024 Tier-1 के परिणाम आज 2 सितंबर 2024 को घोषित कर दिए हैं। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी अधिकृत वेबसाइट परदी गयी PDF से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं I

SSC CPO EXAM TIER 1 2024: LOG IN संबंधी जानकारी नहीं देनी

रिजल्ट के लिए कैंडिड्ट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल संबंधी डिटेल नहीं दर्ज करनी होगीI कैंडिडेट्स PDF के माध्यम से अपने परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैंI CPO टियर 1 2024 परीक्षा 27, 28 और 29 जून, 2024 को आयोजित की गई थी।SSC CPO परिणाम में चयनित किए गए कैंडिडेट्स के नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण शामिल हैं।

SSC CPO EXAM TIER 1 2024:कट ऑफ भी जारी

SSC CPO 2024 TIER1 2024: परीक्षा के परिणाम SSC की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध हैंI अभ्यर्थी SSC CPO 2024 Tier-1 रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ और मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करने के लिए भी लिंक उपलब्ध है।

SSC CPO 2024 ऐसे देखें कट ऑफ

SSC CPO 2024 Tier-1 परीक्षा परिणाम के साथ कट ऑफ जारी किया गया हैI कट ऑफ की जानकारी कैंडिडेट्स को यह जानने में मदद करेगी कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं हैं I कट ऑफ सामान्यतः जनरल, ओबीसी, एससी, और एसटी श्रेणियों के लिए अलग-अलग तय होती है।
कट ऑफ चेक करने के के लिए अधिकृत वेबसाइट पर SSC CPO 2024 Tier-1 कट ऑफ लिंक पर विजिट करें। वहां से कट ऑफ PDF डाउनलोड करें और अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ की तुलना करें।


SSC CPO 2024 मेरिट लिस्ट

SSC CPO 2024 Tier-1 की मेरिट लिस्ट में उन सभी कैंडिड्ट्स के नाम शामिल हैं जिन्होंने परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किए हैंI मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। मेरिट लिस्ट लिंक पर जाकर PDF फाइल चेक करें I Male और Female अभ्यर्थी के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट दी गयी हैंI

SSC CPO EXAM TIER 1 2024: ऐसे करें डाउनलोड

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाएं। उसके बाद होमपेज पर, पहुंचने के बाद “महत्वपूर्ण अनुभाग” के अंतर्गत, “परिणाम” पर विजिट करें। क्लिक करते ही SSC CPO परिणाम (PDF फ़ाइल) स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा I परिणाम download करके सुरक्षित रख लें ।

SSC CPO EXAM TIER 2 : जानें चरण 2 की प्रक्रिया

SSC CPO EXAM चयन प्रक्रिया के निर्देशानुसार , पेपर 1 पास करने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक दक्षता परीक्षा पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए आगे की प्रक्रिया में उपस्थित होना होगा। SSC CPO परीक्षा 2024 पीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थी को एसएससी सीपीओ पेपर 2 के लिए बुलाया जाएगा। एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा में कुल 83801 अभ्यर्थी पास हुए हैं, जिनमें से 76278 पुरुष और 7335 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं, 30 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story