×

SSC GD constable PET/PST results 2022: SSC ने जारी किए GD constable PET/PST परीक्षा के नतीजें, ऐसे करें चेक

SSC GD constable PET/PST results 2022: वे अपना परिणाम आयोग की ऑफिशियल साइट ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। हालांकि इस राउंड के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को अब DME यानी कि detailed medical examination से होकर गुजरना होगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 13 Aug 2022 2:21 PM GMT
ssc gd constable pet pst results 2022 ssc release gd constable result 2021
X

SSC GD constable PET/PST results 2022 (Social Media)

SSC GD constable PET/PST results 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जीडी कांस्टेबल पदों के लिए PET/PST परीक्षा 2021 का परिणाम जारी किया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आयोग की ऑफिशियल साइट ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। हालांकि इस राउंड के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों को अब DME यानी कि detailed medical examination से होकर गुजरना होगा। इसकी पूरी जानकारी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होगी।

आपको बता दें कि इन पदों के लिए PET/PST परीक्षा 18 मई 2022 से 9 जून 2022 तक हुआ था। इसके बाद अब नतीजे जारी किए गए हैं। PET/PST परीक्षा में कुल 2,85,201 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें में से 31,657 महिला उम्मीदवार जबकि 2,53,544 पुरुष उम्मीदवार शामिल हुए थे। हालांकि, कुल 92,877 उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा जांच के लिए चयनित किया गया है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल साइट पर विजिट करना होगा।

SSC GD constable PET/PST results 2022: इस प्रकार करें चेक

1. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर उपल्बध "Result" टैब पर क्लिक करें।

3. अब "SSC GD Constable Result" लिंक पर क्लिक करें।

4. एसएससी जीडी परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगा।

5.परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story