अरविंद केजरीवाल का बेटा भी हुआ CBSE 12th में पास, ये है टॉपर्स की लिस्ट

बता दें कि सीबीएसई 12वीं में कुल तेरह लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 7,48,498-छात्र और 5,38,861 छात्राएं शामिल थीं। 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियां 88.70 प्रतिशत जबकि लड़के 79.4 प्रतिशत पास हुए हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 2 May 2019 10:04 AM GMT
अरविंद केजरीवाल का बेटा भी हुआ CBSE 12th में पास, ये है टॉपर्स की लिस्ट
X

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने गुरुवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैंं। इस परिणाम में कुल 83.4 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल को 96.4% नंबर मिले हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि भगवान की कृपा और शुभचिंतकों के आशीर्वाद से बेटे ने सीबीएसई 12वीं कक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें— सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में UP की लड़कियों का डंका, मिले 500 में से 499 अंक



बता दें कि सीबीएसई 12वीं में कुल तेरह लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 7,48,498-छात्र और 5,38,861 छात्राएं शामिल थीं। 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियां 88.70 प्रतिशत जबकि लड़के 79.4 प्रतिशत पास हुए हैं।

ये भी पढ़ें— CBSE बोर्ड के 12th का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते बच्चे

सीबीएसई का दावा है कि इस बार बोर्ड ने रिकॉर्ड 28 दिन में रिजल्ट जारी किया है। यूपी की दो लड़कियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में टॉप किया है। इनके नाम हैं हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा। दोनों ने 500 में से 499 मार्क्स हासिल किेए हैं। हंसिका डीएसपी स्कूल - मेरठ रोड गाजियाबाद (यूपी) की छात्रा हैं। जबकि करिश्मा एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर (यूपी) की छात्रा है। हंसिका ने 500 में से 499 मार्क्स आए हैं।

वहीं रायबरेली शहर के तिलक नगर निवासी संजय सिन्हा की बेटी ऐश्वर्या सिन्हा ने ऑल इंडिया में दूसरी रैंकिंग हासिल की है। पिता संजय सिन्हा की गुमटी में छोटी सी स्टेशनरी की दुकान है गरीब परिवार से जुड़ी बेटी ने पूरे देश में नाम कमाया है। इससे पहले वर्ष 2012 में मलेशिया में हुए युवा महोत्सव में भी पहला स्थान हासिल कर विश्व स्तर पर प्रतिभा की चमक बिखेरी थी। यहां पर विश्व के 50 देशों के बच्चों ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें— CBSE 12वीं रिजल्ट: हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 499 अंकों के साथ किया टॉप

सीबीएसई में टॉपरों की सूची

रैंक- 1- हंसिका - डीएसपी स्कूल - मेरठ रोड गाजियाबाद (यूपी)- 499 मार्क्स

रैंक- 1- करिश्मा- एसडी पब्लिक स्कूल — मुजफ्फरनगर (यूपी) - 499 मार्क्स

रैंक- 2- गौरांगी चावला (निर्मल आश्रम दीप माला पब्लिक स्कूल ऋषिकेश), 498 मार्क्स

रैंक- 2- ऐश्वर्या (केंद्रीय विद्यालय रायबरेली)- 498 मार्क्स

रैंक- 2- भव्या (बीआरेसके इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल हरियाणा)। - 498 मार्क्स

आयुषी उपाध्याय LPS साउथ सिटी की हैं। जिन्होंने यूपी में टॉप किया है। यह आल इंडिया 6th रैंक पर हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story