×

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस आज, जानें कब से मनाया जाता है ये...

Shivakant Shukla
Published on: 5 Oct 2018 5:57 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस आज, जानें कब से मनाया जाता है ये...
X

लखनऊ: आज अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस है। यूनेस्को ने साल 1994 में 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की तभी से इस दिन इसे मनाया जाने लगा।

बता दें कि भारत में शिक्षक दिवस' 5 सितंबर को मनाया जाता है। रोचक बात यह है कि 'शिक्षक दिवस' विश्व के अधिकांश देशों में मनाया जाता है, लेकिन सबने इसके लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए हुए हैं। इसलिए कुछ देशों में 'शिक्षक दिवस' वाले दिन अवकाश रहता है, वहीं बाकी देशों में उस दिन रोजमर्रा की तरह ही कामकाजी दिन रहता है.

कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत

यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को 'अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस' घोषित किया था, साल 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है। शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरुकता लाने के मकसद से इस विशिष्ट दिन की शुरुआत की गई थी। आज के दिन विश्व भर के लगभग सौ देशों में यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों आदि में अपने अध्यापकों तथा गुरुओं के सम्मान में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें— भारत के साथ अन्य देशों में भी मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानिए कब

इन देशों में भी अलग अलग दिन मनाया जाता है शिक्षक दिवस

1. भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है। रोचक तथ्य यह है कि शिक्षक दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है लेकिन सबने इसके लिए एक अलग दिन निर्धारित किया है। कुछ देशों में इस दिन अवकाश रहता है तो कहीं-कहीं यह कामकाजी दिन ही रहता है।

2. यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस घोषित किया था। साल 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है।

3. चीन में 1931 में नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस की शुरूआत की गई थी। चीन सरकार ने 1932 में इसे स्वीकृति दी। बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्मदिवस, 27 अगस्त को शिक्षक दिवस घोषित किया गया लेकिन 1951 में इस घोषणा को वापस ले लिया गया।

4. साल 1985 में 10 सितंबर को शिक्षक दिवस घोषित किया गया। अब चीन के ज्यादातर लोग फिर से चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस का जन्मदिवस ही शिक्षक दिवस हो।

5. रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता रहा। साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा।

6. अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहां सप्ताहभर इसके आयोजन होते हैं।

यह भी पढ़ें— शिक्षक दिवस विशेष: जानें डॉ. सर्वपल्ली के ऐसे दस विचार-जिससे मिलती है प्रेरणा

7. थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यहां 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी। पहला शिक्षक दिवस 1957 में मनाया गया था। इस दिन यहां स्कूलों में अवकाश रहता है।

8. ईरान में वहां के प्रोफेसर अयातुल्लाह मोर्तेजा मोतेहारी की हत्या के बाद उनकी याद में दो मई को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। मोतेहारी की दो मई, 1980 को हत्या कर दी गई थी।

9. तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहां के पहले राष्ट्रपति कमाल अतातुर्क ने यह घोषणा की थी। मलेशिया में इसे 16 मई को मनाया जाता है, वहां इस खास दिन को 'हरि गुरु' कहते हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story