×

TET की परीक्षा में धरे गए दो मुन्नाभाई

Manali Rastogi
Published on: 19 Nov 2018 2:45 AM GMT
TET की परीक्षा में धरे गए दो मुन्नाभाई
X

फ़िरोज़ाबाद: एक बार फिर मुन्नाभाई बने दो शातिर लोग पुलिस की गिरफ्त में आ गए। फ़िरोज़ाबाद के इसलालमिया इंटर कालेज में चल रही TET की परीक्षा दे रहे दो शातिर मुन्ना भाई उस वक्त पुलिस ने धर लिये जब वो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान केंद्र व्यवस्थापक ने पहचान पत्र पर हुई शक के आधार पर धर लिया। फिर क्या था सख्ती पर मुन्ना भाईयों की पोल खुल गयी।

यह भी पढ़ें: निर्भया फंड : लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिखेंगे बड़े बदलाव

अब पुलिस कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजने की तयारी में जुट गई है। पुलिस हिरासत में खड़े यह वो शातिर लोग है। जो मुन्ना भाई बनकर TET की परीक्षा देते पुलिस ने धर लिया।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल बार एसोसिएशन के आदेश सिंह अध्यक्ष, संजीव पांडेय महासचिव

हुआ यूं फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर इलाके के इस्लामिया इंटर कालेज में रविवार की दुतीय पाली में TET की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को इन दोनों मुन्ना भाइयो पर शक हुआ कि यह दोनों किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे है।

यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण : देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट ने बिल को दी हरी झंडी

पुलिस गिरफ्त में आये दोनों मुन्ना भाइयो के नाम मनोज और संजीत है। दोनों फ़िरोज़ाबाद जिले के ही रहने वाले है। यह दोनों लोग अपने सगे रिश्तेदार यानी चचेरे भाई और दोस्त के स्थान पर TET की परीक्षा दे रहे थे। अब पुलिस इन दोनों मुन्ना भाइयो को कानूनन धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजने में जुट गई है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story