UGC Net 2018: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, पढ़ें मुख्य जानकारी

Shivakant Shukla
Published on: 29 Sep 2018 7:25 AM GMT
UGC Net 2018: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, पढ़ें मुख्य जानकारी
X

लखनऊ: UGC Net 2018 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर यानि कल है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कराया जायेगा। और यह परीक्षा साल में दो बार एक बार जुलाई में और फिर दिसंबर में कराया जायेगा।

बता दें कि, यूजीसी नेट 2018 की परीक्षा 9 दिसंबर से 23 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 19 नवंबर से डाउनलोड कर सकते हैं और परिणाम 10 जनवरी, 2019 को जारी किए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू हुए थे।

मुख्य जानकारी

इस बार इस परीक्षा में केवल 2 पेपर होंगे। पेपर 1, 100 अंकों का होगा और इसमें 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रत्येक प्रश्न में 2 अंक होंगे।

पेपर 2 भी 100 अंकों का होगा। इसमें 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों के होंगे और उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होंगे। इसकी अवधि दो घंटे (11 बजे से 1 बजे) होगी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story