×

UGC NET 2022 Admit Card Phase 2: इस तिथि को जारी होंगे फेज-2 के एडमिट कार्ड

UGC NET 2022 Admit Card Phase 2: उम्मीदवार 16 सितंबर, 2022 से एडमिट कार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। इसी के साथ छात्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 12 Sep 2022 10:31 AM GMT
UGC NET 2022 admit card for phase 2 releasing on sep 16 on ugc net nta nic in check exam details
X

UGC NET 2022 admit card for phase 2 releasing on sep 16 on ugc net nta nic in check exam details (Social Media)

Click the Play button to listen to article

UGC NET 2022 Admit Card Phase 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कल यानी 13 सितंबर, 2022 को यूजीसी नेट के दूसरे चरण के एग्जाम सिटी का लिकं जारी करेगी। इसे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी की जाएगी। संबंधित उम्मीदवार 16 सितंबर, 2022 से एडमिट कार्ड ऑनलाइन देख सकेंगे। इसी के साथ परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की अंतिम चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर, 2022 के बीच आयोजित की जानी है,जिसमें 64 विषय शामिल हैं। दरअसल दूसरा चरण 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को आयोजित होने वाला था, लेकिन पहले चरण की परीक्षाओं के पुनर्निर्धारण के कारण तारीखें स्थगित थीं।

UGC NET 2022 Admit Card Dates

एग्जाम सिटी स्लिप- 13 सितंबर, 2022

एडमिट कार्ड - 16 सितंबर, 2022

परीक्षा तिथि - 20 से 30 सितंबर, 2022

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का का पालन करके एग्जाम सिटी की जांच कर सकते हैं।

  • अभ्यर्थी सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपका एग्जाम सिटी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परीक्षा शहर की जाँच करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

गौरतलब हैं कि विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के पदों के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट, की ओर से एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है। यदि किसी आवेदक को परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या चेक करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story