×

UGC NET 2022 Result: किसी भी पल जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट के नतीजे

UGC NET 2022 Result: जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 3 Nov 2022 6:43 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 6:50 AM GMT)
UGC NET Result 2022,ugc net result, NTA UGC Result 2022,nta 2022,
X

UGC NET Result 2022,ugc net result, NTA UGC Result 2022,nta 2022 (Social Media)

UGC NET 2022 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही यूजीसी नेट 2022 का परिणाम किसी भी समय जारी कर सकता है। एनटीए जुलाई से अक्टूबर तक शुरू हुए चार चरणों के लिए UGC NET का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि परिणाम जारी करने की तारीख और समय के बारे में एनटीए द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। NTA ने UGC NET 2022 परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी है। उम्मीदवार इन आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET 2022 Result

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशों का पालन करके यूजीसी नेट परिणाम 2022 की जांच कर सकते हैं।

  • अभ्यर्थी सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध UGC NET 2022 Result के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • आपका यूजीसी नेट 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब इसे डाउनलोड करे और भविष्य की जरूरतों के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

इनके लिए होगा इतना प्रतिशत कटऑफ

उम्मीदवारों को संबंधित श्रेणियों के अनुसार आवश्यक कट ऑफ स्कोर प्राप्त करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यूजीसी की कटऑफ 40% और आरक्षित वर्ग के लिए 35% निर्धारित है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि गलत उत्तर या बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा और उन्हें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story