×

UGC NET Admit Card 2021: यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आज जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) यूजीसी नेट (UGC NET) के लिए एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2021) शनिवार (13 नवंबर 2021) को जारी कर सकता है।

aman
By aman
Published on: 13 Nov 2021 2:36 AM GMT
UGC NET New Exam Dates
X

UGC NET एग्जाम (फोटो : सोशल मीडिया )

UGC NET Admit Card 2021: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) यूजीसी नेट (UGC NET) के लिए एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2021) शनिवार (13 नवंबर 2021) को जारी कर सकता है। UGC NET की परीक्षाएं 20 नवंबर से 5 दिसंबर 2021 तक आयोजित होनी है। जिन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड करना है, वो UGC की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर विजिट करें। वहां उन्हें अपने एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त हो सकती है।

बता दें, कि बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर जाने नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दर्ज तारीख और समय पर ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

UGC NET Admit Card 2021 को डाउनलोड करने का तरीका:

-सबसे पहले उम्मीदवार UGC की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic पर जाएं।

-अब, यहां आपको एडमिट कार्ड लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

-अब, यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें, फिर लॉग इन करें।

-अब आपके सामने होम पेज पर आपका एडमिट कार्ड दिखने लगेगा।

-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार एक प्रिंट आउट भी ले लें।

UGC NET परीक्षाएं दो चरणों में होगी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, UGC NET नेट दो चरणों में आयोजित की जा रही है। इसका पहला चरण 20 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 तक आयोजित होगा। जबकि, दूसरा चरण 01 दिसंबर से 05 दिसंबर, 2021 तक होगा। पहले चरण की परीक्षाएं क्रमशः 20, 21, 22, 24, 25, 26, 29 और 30 नवंबर, 2021 को होंगी। जबकि दूसरे चरण की परीक्षाएं क्रमशः 01, 03, 04 और 05 दिसंबर, 2021 को होनी है।

NTA ने इस वजह से टाली थी परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें कि पहले UGC NET की परीक्षा का आयोजन 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2021 तक होना था। लेकिन, अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां आस-पास होने की वजह से इस परीक्षा को टाल दिया गया था। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की नई संशोधित तिथियां जारी की थी। परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र यानी एग्जाम हॉल टिकट भी तैयार हो चुके हैं। जल्द ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट हो जाएगा। उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story