×

UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड आज कभी भी हो सकती है जारी, 9 जुलाई से होगी परीक्षा

UGC NET Admit Card 2022: नेट एग्जाम में अब महज दो दिन शेष रहे हैं। जिसके लिए UGC आज 7 जुलाई 2022 को कभी भी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। neet.nta.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

aman
Written By aman
Published on: 7 July 2022 6:30 AM GMT
ugc net admit card 2022 to be released today know how to download
X

UGC NET 2022 Admit Card (social media)

UGC NET 2022 Admit Card : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission) यानी यूजीसी (UGC) प्रतिवर्ष नेट परीक्षा (UGC NET Exam) का आयोजन करती है। हर साल की भांति इस वर्ष भी यह परीक्षा होने जा रही है। नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National Eligibility Test) के जरिए यूजीसी भारतीय विश्वविद्यालयों (Indian Universities) के कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करती है। उम्मीद है आज किसी भी वक़्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकती है। एडमिट कार्ड आज ugcnet.nta.nic.in पर जारी हो सकती है।

आपको बता दें कि अमूमन यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) साल में दो बार आयोजित होती है। एक बार दिसंबर महीने में तो दूसरी बार जून में। लेकिन, कोरोना सहित अन्य कारणों से दिसंबर 2021 में इस परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका था। इसलिए दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षा इस बार एक साथ हो रही है। 09 जुलाई 2022 से नेट परीक्षा आयोजित की जा रही है। यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल (UGC NET Exam 2022 Schedule) जारी हो चुका है। जल्द ही इसके एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2022) भी अपलोड कर दिए जाएंगे।

इस तारीख को UGC NET Exam 2022

इस साल यूजीसी नेट परीक्षा 09 जुलाई 2022 (UGC NET Exam Schedule) से शुरू होने जा रही है। UGC NET 2022 शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 09, 11 और 12 जुलाई 2022 को आयोजित होगी। अगस्त शेड्यूल (August Schedule) में 13 और 14 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने शेड्यूल को अच्छी तरह से देख लें। उम्मीदवार शेड्यूल के हिसाब से ही चलें।

कैसे देखें यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट 2022 (UGC NET Exam 2022) परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card) में परीक्षा केंद्र (Exam Center) और परीक्षा की शिफ्ट गौर से देख लेना चाहिए। एग्जामिनेशन सेंटर पर प्रवेश पत्र के साथ A4 साइज के पेपर पर छपा हुआ स्व-घोषणा (Undertaking) साथ लेकर जाना होगा। आपको एक बार फिर बता दें कि एडमिट कार्ड आज ugcnet.nta.nic.in पर जारी हो सकती है।

UGC NET Admit Card 2022 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड :

- अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।

- अब, होम पेज पर आपको NEET UG का टैब दिखेगा जिस पर जाकर 'कैंडिडेट लॉगिन' पर क्लिक करें।

- अब, उम्मीदवार के पास एक नया पेज खुलेगा।

- अब, अभ्यर्थी सभी मांगी जा रही जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- अब, अभ्यर्थी NEET UG Admit Card 2022 को डाउनलोड करें।

- उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story