×

UGC NET Result 2022: कुछ ही देर में जारी होंगे यूजीसी नेट के नतीजे

UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द ही यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी करेगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 2 Nov 2022 8:40 AM GMT
UGC NET Result 2022 released soon ugc net phase 4 result, nta ugc net result 2022 expected date
X

UGC NET Result 2022 released soon ugc net phase 4 result, nta ugc net result 2022 expected date (Social Media)

UGC NET Result 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जल्द ही यूजीसी नेट 2022 परिणाम जारी करेगी। यूजीसी नेट परिणाम 2022 का तारीख और समय की घोषणा जल्द ही एनटीए द्वारा की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। आपको बता दें कि NTA ने UGC NET 2022 के चौथे चरण की परीक्षा 8, 10, 11, 12, 13 और 14, 2022 को आयोजित की थी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

एनटीए यूजीसी नेट परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध "UGC NET Dec 2021 and June 2022 Result Declared" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका यूजीसी नेट परिणाम 2022 प्रदर्शित होगा।
  • अब इसे डाउनलोड कर और उसका प्रिंट आउट ले लें।

गौरतलब है कि एनटीए ने पहले ही परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है और प्रतिक्रिया दर्ज कराने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर थी। 'फाइनल आंसर की' का उपयोग परिणामों की गणना के लिए किया जाता है और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के आधार पर, परिवर्तन, यदि आवश्यक हो, अंतिम कुंजी पर प्रदर्शित किया जाएगा। यूजीसी नेट परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story