×

बजट 2017: 'स्किल इंडिया' का बढ़ेगा पैमाना, शिक्षा पर होगा 1.30 लाख करोड़ रुपए खर्च, जानें और क्या है खास

साल 2015 में लॉन्च 'स्किल इंडिया' मिशन में युवाओं पर फोकस किया गया है। लोकसभा में पेश बजट में यूथ से संबंधित कई खास बातें हैं। इसका युवाओं को भी लाभ मिलेगा। साथ ही 'स्किल इंडिया' का पैमाना भी बढ़ाया जाएगा। 'स्किल इंडिया' का विस्तार 600 से ज्यादा जिलों में किया जाएगा।

priyankajoshi
Published on: 1 Feb 2017 11:40 AM GMT
बजट 2017: स्किल इंडिया का बढ़ेगा पैमाना, शिक्षा पर होगा 1.30 लाख करोड़ रुपए खर्च, जानें और क्या है खास
X

नई दिल्ली : साल 2015 में लॉन्च 'स्किल इंडिया' मिशन में युवाओं पर फोकस किया गया है। लोकसभा में पेश बजट में यूथ से संबंधित कई खास बातें हैं। इसका युवाओं को भी लाभ मिलेगा। साथ ही 'स्किल इंडिया' का पैमाना भी बढ़ाया जाएगा। युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल इंडिया मिशन का विस्तार 600 से ज्यादा जिलों में किया जाएगा।

बढेंगी शिक्षा की गुणवत्ता

- युवाओं को फॉरेन लैंग्वेज जाएगी, ताकि वे देश के बाहर भी शिक्षा और रोजगार हासिल कर सकें।

-हर साल युवा कितना सीख पाते हैं, यह जानने के लिए सिस्टम लागू किया जाएगा।

-4,000 करोड़ रुपए की संकल्प योजना शुरू की जाएगी।

- एजुकेशन सेक्टर में जरूरी बदलाव लाने पर सरकार ध्यान देगी।

-शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े क्षेत्रों पर सरकार ध्यान रखेगी।

- सीबीएसई नई परीक्षा नहीं लाएगी।

-आइआइटी और एनईटी जैसी परीक्षाओं के लिए नई बॉडी का गठन किया जाएगा।

-'स्वयं' नाम का डिजिटल चैनल 350 ऑनलाइन कोर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।

-शिक्षा के क्षेत्र में फोकस करने वालों को बढ़ावा दिया जाएगा।

- शिक्षा के क्षेत्र में 1.30 लाख करोड़ रुपए का आवंटन प्रस्ताव है।

- सरकार विज्ञान शिक्षा पर विशेष जोर देगी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story