×

UP B.Ed Result 2022: UP बी.एड परीक्षा का परिणाम जारी, प्रयागराज की रागिनी बनीं टॉपर

UP B.Ed Result 2022: जिसमें छात्राओँ ने एक बार फिर से बाजी मारी हैं। आपको बता दें कि इस बार टॉप थ्री में दो स्थान छात्राओं ने बनायी। वहीं पहले स्थान पर प्रयागराज की रीगिनी यादव, दूसरे स्थान पर नीतू देवी जबकि तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 5 Aug 2022 8:11 AM GMT (Updated on: 5 Aug 2022 8:35 AM GMT)
know bed entrance result education qualification today declare
X

UP B.ed Entrance Result (social Media)

UP B.Ed Result 2022: उत्तर प्रदेश बीएड ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी हो गया है। जिसमें छात्राओँ ने एक बार फिर से बाजी मारी हैं। आपको बता दें कि इस बार टॉप थ्री में दो स्थान छात्राओं ने बनायी। वहीं पहले स्थान पर प्रयागराज की रीगिनी यादव, दूसरे स्थान पर नीतू देवी जबकि तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे।

इस बार परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को बरेली विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई, 2022 से शुरू हुई थी। जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 20 मई, 2022 थी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP B.Ed Result 2022: 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दिया था बी.एड परीक्षा

इस बार यूपी बीएड एग्जाम 2022 में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 6,67,463 उम्मीदवारों ने परीक्षा में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 6,15,645 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जबकि रजिस्ट्रेशन कराने वालों में से 51,818 उम्मीदवार एब्सेंट रहे।

UP B.Ed Result 2022: दो पाली में हुई थी परीक्षा

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 06 जुलाई 2022 के दिन यूपी के 75 जिलों में किया गया था। परीक्षा दो पाली में संपन्न हुई थी और इसके आयोजित कराने की जिम्मेदारी महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली की थी। यूनिवर्सिटी ने एक प्रेस कांफ्रेस में बताया कि कुल मिलाकर 92.26 परसेंट छात्रों ने परीक्षा दी जो इस बात को प्रमाणित करता है कि परीक्षा का आयोजन सफल रहा।इस स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जामिशन के नतीजे जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से चेक किए जा सकेंगे।

UP B.Ed Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर विजिट करें।

2. वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी गई जानकारी सबमिट करें।

4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. इसे अब सेव करे और भविष्य के लिए एक प्रिंट ले लें।


Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story