×

UP Board 10th Model Paper: यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सैंपल पेपर, पूछे जा सकते है, ये बहुविकल्पीय प्रश्न

UP Board Class 10th Hindi Model Paper 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है, इससे पहले छात्र देख ले हिंदी का ये सैंपल पेपर, मिलेगी मद्द.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 31 Jan 2024 6:49 AM GMT
UP Board 10th Model Paper: यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी सैंपल पेपर, पूछे जा सकते है, ये बहुविकल्पीय प्रश्न
X

UP Board Class 10th Hindi Model Paper 2024 : यूपी बोर्ड दसवीं के एग्जाम 22 फरवरी 2024 से शुरू होगा और 9 मार्च 2024 तक चलेगा। परीक्षा की शुरुआत होगी हिंदी से व प्राइमरी हिंदी के पेपर से और अंत होगा गुजराती या उर्दू के पेपर से, एग्जाम दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट होगी सुबह 8 बजे से दोपहर 11.15 बजे तक की और दूसरी शिफ्ट होगी दोपहर 2 से शाम 5 तक होगा। आज हम आपको यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी के पेपर में आने वाले बहुविकल्पीय प्रश्नों के बारे में बताने जा रहे है।

यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी परीक्षा 2023-24 कुल 100 अंकों के लिए होगी, जिसमें से थ्योरी पेपर 70 अंकों का होगा और आंतरिक मूल्यांकन 30 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र का पैटर्न इस प्रकार होगा-


बहुविकल्पीय प्रश्न खण्ड- 'अ'

1- ‘बाबूगुलाब राय’ किस युग के लेखक है-

A. भारतेन्दु युग .B. द्विवेदी युग

C. शुक्ल युग D. शुक्लान्तर युग

2- चिन्तामणि किस विधा की रचना है-

A. निबंध B. कविता

C. नाटक D. कहानी

3- गबन किसकी रचना है-

A. मुंशी प्रेमचंद्र B. जयशंकर प्रसाद

C. निराला D. हरिवंश राय

4- शुक्ल युग की समायवधि है-

A. 1936-1943 तक B. 1919-1938 तक

C. 1900-1918 तक D. उपरोक्त में से कोई नहीं

5- नीड़ का निर्माण किस विधा की रचना है-

A. जीवनी B. आत्मकथा

C.रेखाचित्र D. निबंध

6- प्रिय प्रवास किस युग की रचना है-

A. द्विवेदी युग B. भारतेन्दु युग

C. प्रगतिवादी युग D. छायावादी युग

7- मधुशाला किसकी रचना है-

A. रामधारी सिंह दिनकर B. हरिऔध

C. हरिवंशराय बच्चन D. सुमित्रानंदन पंत

8- भारत-भारती किसकी रचना है-

A. ͧसियाराम शरण गुप्त B. मैथिलीचरण गुप्त

C. जयशंकर प्रसाद D. महादेवी वर्मा

9- आधुनिक काल कब से कब तक है-

A. सन्1843 से अब तक B. 1643 ई0 से 1843 तक

C. सन्1918-1936 तक D. 1936 से 1943 तक

10- मतिराम किस युग की रचना है-

A. आधुनिक काल B. आदिकाल

C. भक्तिकाल D. रीतिकाल

11- हास्य रस का स्थायी भाव है-

A. शोक B. रति

C. हास D. निर्वेद

12- सोहत ओढ़े पीत पट स्याम सलोने गात। मनहुं नीलमनि सैल पर, आपत परयौ प्रभात।

उपरोक्त पंक्ति में कौन-सा अलंकार है-

A. उपमा अलंकार B.उत्प्रेक्षा अलंकार

C. रूपक अलंकार D. श्लेष अलंकार

13- रोला छंद में कुल कितने चरण होते है-

A. तीन B. दो

C. चार D. पाँच

14- आकर्षण शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है-

A. वि B. मान

C. अक D. आ

15- रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद है-

A. दो B. पाँच

C. छः D. तीन

16- पीतांबर में कौन-सा समास है-

A. कर्मधारय B.द्वन्द्व

C. बहुव्रीहि D. तत्पुरूष

17- आंसू का तत्सम रूप है-

A. अĮश्रु B. अंशु

C. रोना D. आंख

18- कर्तृवाच्य में किसकी प्रधानता है-

A. कर्ता की प्रधानता B. कर्म की प्रधानता

C. ‘भाव’ की प्रधानता D. इनमें से कोई नहीं

19- ताभ्यः शब्द में वचन व विभक्ति है-

A. षष्ठी विभक्ति एकवचन B. सप्तमी विभक्ति द्विवचन

C. षष्ठी विभक्ति बहुवचन D.चुतर्थी विभक्ति बहुवचन

20- निम्नलिखित में सर्वनाम है-

A. मनुष्य B. बचपन

C. वह D. इनमें से कोई नहीं

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story