×

UP Board Exam Result 2023: कल से जांची जाएंगी बोर्ड की कॉपियां, जाने कब आएगा रिजल्ट

UP Board Exam Result 2023: कुल 258 केंद्रों पर 15 दिन मूल्यांकन किया जाएगा। प्रमुख सचिव दीपक कुमार नें एक अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Anant Shukla
Published on: 17 March 2023 3:56 PM GMT
UP Board Exam Result 2023: कल से जांची जाएंगी बोर्ड की कॉपियां, जाने कब आएगा रिजल्ट
X
UP Board Exam Result 2023 (Social Media)

UP Board Exam Result 2023: उत्तर प्रदेश बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कल यानी 18 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। कुल 258 केंद्रों पर 15 दिन मूल्यांकन किया जाएगा। प्रमुख सचिव दीपक कुमार नें एक अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। मई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।

प्रमुख सचिव ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक व सभी जिलों के डीएम को सभी मूल्यांकन केंद्रो पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने व सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के निर्देश दिए है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट कॉपियों के दस-दस बण्डल को मूल्यांकन केन्द्र में उस्थित प्रभारी को देंगे। मूल्यांकन केंन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर चार-चार पुलिस कर्मी तैन किए जाएंगे। सीसीटीवी से केंद्रों की निगरानी होगी। इस बार कॉपी जांचने में अधिक समय नहीं लगेगा, क्योंकि 20 प्रतिशत प्रश्न ओएमआर शीट पर हल किए गए हैं।

मडरा रहा शंकट

कॉपी जांच पर शिक्षक संगठनों के बहिष्कार का भी असर पड़ सकता है। हांलाकि सभी शिक्षक संगठन बहिष्कार को लेकर एकमत नहीं है। कुछ संगठन पूर्ण कार्य का बहिष्कार की घोषणा किए हैं, तो कुछ संगठन केवल पत्र के माध्यम से विरोध दर्ज करने की बात कह रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह चंदेल ने पूर्ण कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। वहीं राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री ने चंदेल गुट को समर्थन का ऐलान किया है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रांतीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्रा ने कार्य बहिष्कार का निर्णय नहीं लिया है। ये गुट अपनी नाराजगी पत्र व्यवहार के माध्यम से जाहिर करेंगे। इन्होने भविष्य में आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story