×

UP Board Result 2022: बहुत जल्द आ सकते हैं यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अगले सप्ताह 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Krishna Chaudhary
Published on: 5 Jun 2022 1:12 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2022 1:29 PM GMT)
up board results 2022
X

up board results 2022।  (Social Media)

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडियएट रिजल्ट की तारीख का ऐलान जल्द हो सकता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Board of Secondary Education) अगले सप्ताह 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि 10 जून तक दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, बोर्ड ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन आज से कल तक में बोर्ड रिजल्ट (UP Board 10th And 12th Result 2022) की तारीख का ऐलान कर सकता है।

दरअसल UPMSP परिणाम 2022 मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेशभर के 50 हजार से अधिक शिक्षकों द्वारा 200 करोड़ से अधिक उत्तर – पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रिजल्ट निर्धारण प्रक्रिया की अनुमति दे दी गई है। ऐसे में रिजल्ट अब जल्द आ सकता है। यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की ताजा जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं और लेटेस्ट अपडेट को भी फॉलो कर सकते हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 21 लाख, 81 हजार, 654 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से परीक्षा के लिए 25,25,007 छात्र उपस्थित हुए और 2,56,647 छात्रों ने भाग नहीं लिया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 24,11,035 पंजीकृत छात्रों में से 22,50742 छात्रों ने ही हिस्सा लिया और 1,60293 छात्र अनुपस्थित रहे। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 148 छात्र पकड़े भी गए थे।

बता दें कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल परीक्षा में करीब 1.05 लाख छात्र नहीं बैठ पाए थे। इन्हें फिर से परीक्षा देने का मौक दिया गया था। प्रैक्टिकल एग्जाम राज्य में 17 से 20 मई, 2022 तक आयोजित किए गए थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story