×

UP NHM Result: उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के परिक्षा परिणाम हुआ घोषित ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

2021 दिसम्बर में आयोजित की गई , नर्स की परीक्षा का परिणाम हुआ जारी |

Srishti Shrivastava
Published on: 12 July 2022 2:14 PM GMT
UP NHM Result: उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के परिक्षा  परिणाम हुआ घोषित ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
X

UP NHM Result: उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के परिक्षा परिणाम हुआ घोषित ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

UP NHM Result: आज उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (UP NHM) ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। उम्मीदवारों को अपने परिणाम का लंबे समय से इंतजार था, वही जिन उम्मीदवारों को स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को यूपी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

चालिए जानते हैं परिणाम को चेक करने के चरण

UP NHM Result: इतने पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का आयोजन दिसंबर, 2021 में किया गया था। और परीक्षा के लिए आवेदन नवंबर, 2021 में आमंत्रित किए गए थे। (दरहअसल ) इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2,445 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। चयनित उम्मीदवारों को स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।


UP NHM Result: एक साल के लिए होंगी नियुक्तियां

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा आयोजित की गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा के माध्यम से चयनित सभी उम्मीदवारों का इससे अवगत होना जरूरी हैं, कि यह कांट्रैक्ट बेसिस पर है। को 1 साल के अस्थायी नियु्क्ति दी जाएगी। हालांकि, प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।


UP NHM Result: कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर कर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-:

• सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।

• अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UP NHM Staff Nurse Result 2022 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

• अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

• अब इसमें Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।

• अब पीडीएफ को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

परिणाम से जुड़ा पीडीएफ डायरेक्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- UP NHM Result

Srishti Shrivastava

Srishti Shrivastava

Next Story